आज की ताजा खबर

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र पाल सिंह यादव को श्रद्धांजलि

top-news

सिधौली-शाहजहांपुर। अखिल भारतीय यादव महासभा की ओर से पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र पाल सिंह यादव की स्मृति में ब्लॉक सभागार सिधौली में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई।

कार्यक्रम रामाधार सिंह यादव के नेतृत्व में हुआ, जिसमें क्षेत्रीय लोगों के साथ महासभा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। बताया गया कि वीरेंद्र पाल सिंह यादव का 11 अगस्त को लंबी बीमारी के चलते निधन हो गया था। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई थी।


श्रद्धांजलि सभा में लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके सामाजिक योगदान को याद किया।

वक्ताओं ने कहा कि वीरेंद्र पाल यादव ने सामाजिक क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया और हमेशा लोगों के सुख-दुख में साथ खड़े रहे। उनके निधन से समाज को अपूरणीय क्षति हुई है।

इस दौरान प्रांतीय अध्यक्ष अशोक यादव एडवोकेट, मनीष यादव, मानवेंद्र उर्फ मोनू यादव, मुकुट बिहारी यादव, मुकेश यादव, वीरपाल यादव, रामरतन शर्मा, अनिल यादव, संतोष दीक्षित, राम सागर यादव, यदुवीर सिंह यादव, सतनाम सिंह, सुरेंद्र यादव, जयचंद यादव, रामकुमार यादव और मनोज यादव सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। संचालन राजीव यादव ने किया।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *