आज की ताजा खबर
समाज में बदनामी के डर से पिता ने बेटी को उतारा मौत के घाट, रिश्तेदार के साथ मिलकर जंगल में दफनाया शव
‘श्रद्धा दुबे महत्वाकांक्षी लड़की है’, शिवा शर्मा मामले में फिल्म निर्देशक विपिन अग्निहोत्री का बयान
एमडीएम पर सवाल: शिकायत के एक माह बाद भी नहीं बदली संस्था, घटिया भोजन के आरोपों पर कार्रवाई का इंतजार
शिरडी में श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था, वरिष्ठ नागरिकों के दर्शन से लेकर महाप्रसाद तक की सुविधा
विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना उनके उज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-विनय जायसवाल
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
मंदाकिनी रौद्र रूप में, रामघाट डूबा... खतरे से 3.40 मीटर ऊपर बह रही नदी
- दैनिक लोक भारती
- 20 Aug, 2026
रमेश द्विवेदी
चित्रकूट। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने मंदाकिनी को उग्र कर दिया है। गुरुवार सुबह नदी का जलस्तर खतरे के निशान 126.500 मीटर को पार कर 129.900 मीटर तक पहुंच गया। यानी खतरे से 3 मीटर ऊपर।
इस साल का अब तक का सबसे ऊंचा जलस्तर है। इससे पहले सोमवार को 127.200 मीटर दर्ज किया गया था। 14 अगस्त से बनी बाढ़ की स्थिति अब विकराल हो गई है।
रामघाट पर सन्नाटा, दुकानें पानी में
आस्था का केंद्र रामघाट इस समय पानी में डूबा नजर आ रहा है। प्रशासन ने पहले ही अधिकांश दुकानों को खाली करा दिया था। कई दुकानें अब पूरी तरह जलमग्न हैं। श्रद्धालुओं की भीड़ वाला घाट वीरान है।
सुरक्षा को देखते हुए पुलिस ने रामघाट जाने वाले दोनों प्रमुख मार्ग बंद कर दिए हैं। आरोग्यधाम की ओर जाने वाला रास्ता भी बंद है। तरवा की सड़कों तक पानी पहुंच गया है। बस्तियों में पानी घुसने की आशंका से पुलिस अलर्ट पर है।
डीएम पुलकित गर्ग और एसपी अरुण कुमार सिंह ने गुरुवार को रामघाट पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नदी किनारे रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जाए।
गांवों का संपर्क टूटा, दहशत में लोग
मंदाकिनी के साथ यमुना का जलस्तर भी बढ़ने से करीब 25 गांवों का संपर्क कट गया है। नालों का पानी रपटों पर आ जाने से आवागमन ठप है। वाल्मीकि और बरदहा नदी भी उफान पर हैं।
नदी किनारे बसे घरों में दहशत है। लोग सामान बांधकर ऊंचे स्थानों की ओर रुख कर रहे हैं। प्रशासन और पुलिस की टीमें लगातार गश्त कर रही हैं और लाउडस्पीकर से लोगों से नदी और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहने की अपील की जा रही है।
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में और बारिश की संभावना जताई है। ऐसे में जलस्तर के और बढ़ने का खतरा बना हुआ है। प्रशासन ने राहत और बचाव दल तैनात कर दिए हैं।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







