आज की ताजा खबर

गरुण नगर में ग्लोबल फार्मास्युटिकल डिस्ट्रीब्यूटर का हुआ उद्घाटन।

top-news

 पडरौना कुशीनगर। जनपद के  पडरौना शहर के गरुण नगर में बीते दिन ग्लोबल फार्मास्युटिकल डिस्ट्रीब्यूटर का भव्य उद्घाटन हुआ। प्रतिष्ठान के प्रोपराइटर रमन विश्वकर्मा ने बताया कि यहां दवाओं के साथ-साथ विभिन्न प्रकार के सर्जिकल इंस्ट्रूमेंट भी होलसेल में उपलब्ध रहेंगे।

प्रतिष्ठान के शुरू होने से मेडिकल स्टोर संचालकों और स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े लोगों को एक ही स्थान पर आवश्यक दवाएं एवं सर्जिकल सामग्री उपलब्ध होने की सुविधा मिलेगी।

इस प्रतिष्ठान का उद्घाटन सदर विधायक पडरौना मनीष जायसवाल ने फीता काटकर किया। इस दौरान विधायक ने प्रोपराइटर रमन विश्वकर्मा को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


उन्होंने कहा कि नया व्यवसाय निरंतर प्रगति करे और क्षेत्र के लोगों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने में सफल हो। विधायक ने रमन विश्वकर्मा को आशीर्वचन देते हुए व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए शुभकामनाएं दीं।

उद्घाटन समारोह में नथुनी कुशवाहा भी पहुंचे और उन्होंने रमन विश्वकर्मा को आशीर्वचन देते हुए प्रतिष्ठान के सफल संचालन एवं निरंतर उन्नति की कामना की। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने भी प्रोपराइटर को नए प्रतिष्ठान की शुरुआत पर बधाई दी।

ग्लोबल फार्मास्युटिकल डिस्ट्रीब्यूटर में होलसेल स्तर पर दवाओं के साथ विभिन्न प्रकार के सर्जिकल इंस्ट्रूमेंट उपलब्ध होने से आसपास के मेडिकल व्यवसायियों को सुविधा मिलने की उम्मीद है। संचालक रमन विश्वकर्मा ने बताया कि ग्राहकों को बेहतर गुणवत्ता की सामग्री उपलब्ध कराने के साथ सेवा को प्राथमिकता दी जाएगी।

इस उद्घाटन के अवसर पर बृजभूषण विश्वकर्मा, वीरेंद्र बाबू, अवनीश कुमार, अरविंद शर्मा, प्रवीण उर्फ मुलायम यादव, रतनेश, प्रभाकर, नीरज साहा, नितिन, अनुराग और आशुतोष सहित अन्य लोग मौजूद रहे। उपस्थित लोगों ने प्रतिष्ठान के सफल संचालन और रमन विश्वकर्मा के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *