आज की ताजा खबर

एसएसबी भिनगा में रक्तदान शिविर का आयोजन

top-news

श्रावस्ती। भिनगा सशस्त्र सीमा बल के मानवीय एवं सामाजिक सरोकारों के अंतर्गत 62वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, भिनगा में अमरेन्द्र कुमार वरुण, कमांडेंट के दिशानिर्देशन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।


शिविर का आयोजन जिला अस्पताल, भिनगा की चिकित्सकीय टीम के सहयोग से किया गया।रक्तदान शिविर में द्वितीय कमानअधिकारी ललेंद्र रत्नाकर की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर जिला अस्पताल, भिनगा के चिकित्सक डॉ. डी.एन.वर्मा, उप कमांडेंट पीयूष सिन्हा, गोवर्धन पुजारी एवं सहायक कमांडेंट गौतम आजाद सहित वाहिनी के अधीनस्थ अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।शिविर के दौरान 62वीं वाहिनी के जवानों एवं कार्मिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए कुल 09 यूनिट रक्तदान किया।

रक्तदाताओं द्वारा स्वेच्छा से किए गए इस पुनीत कार्य से जरूरतमंद मरीजों को जीवनरक्षक रक्त उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा।इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों ने रक्तदान को मानव सेवा का सर्वोत्तम माध्यम बताते हुए सभी जवानों एवं कार्मिकों को इस नेक कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने कहा कि एक व्यक्ति द्वारा किया गया रक्तदान किसी जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।62वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, भिनगा द्वारा समय-समय पर इस प्रकार के जनहितकारी एवं मानवीय कार्यक्रमों का आयोजन कर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया जाता रहा है। 

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *