आज की ताजा खबर

गुरु वंदन एवं शैक्षिक उन्नयन संगोष्ठी का आयोजन किया गया

top-news

इकौना-श्रावस्ती। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की ओर से गुरु वंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसके मुख्य अतिथि रहे जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्रा रहे।विकास क्षेत्र इकौना के श्री पैलेस सभागार इकौना में बुधवार को आयोजित किया गया।

जिसमें विशिष्ट अतिथि श्री प्रकाश मिश्रा ने गुरु वंदन कार्यक्रम में शैक्षिक महासंघ के शिक्षकों को शैक्षिक उन्नयन से जुड़ी हुई भावनात्मक रूप से बच्चों के साथ अपने आपको भावनाओं के साथ अच्छी से अच्छी शिक्षा देने का कार्य करते रहें।


बच्चों के साथ घुल-मिल कर शिक्षण कार्य कीजिए। इसी के साथ मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्रा ने  गुरु वंदन कार्यक्रम में आए हुए शिक्षक शिक्षिकाओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पूर्व में जिस प्रकार से जिस प्रकार से शिक्षा व्यवस्था पटरी से उतरी हुई थी जिससे बच्चों को अच्छी शिक्षा नहीं मिल पा रही थी।

और जब से भाजपा सरकार उत्तर प्रदेश में आई है विद्यालय में बच्चों के पठन-पाठन के लिए भवन निर्माण बच्चों के लिए ड्रेस बैग कांपी किताब आदि की व्यवस्था कराई गई। अब शिक्षकों के इलाज के लिए कैशलेश की निःशुल्क चिकित्सा की सौगात दी है। 

इस अवसर पर मुख्य वक्ता गंगा सिंह आरएसएस कार्यकर्ता, विकास पाण्डेय, डॉ रामानंद तिवारी मंडल अध्यक्ष, डॉ विकास कांत पाण्डेय जिला अध्यक्ष बलरामपुर, राष्ट्रीय महासंघ के जिला अध्यक्ष नीलमणि शुक्ला, चंद्र प्रकाश मिश्रा,सौरभ रत्न पाण्डेय, रमेश मिश्रा, सुभाष गुप्ता,सौरभ मिश्रा,राज कुमार चौहान, मोहित धवन,नेहा मिश्रा, शालिनी मिश्रा, शिखा सिंह सहित भारी संख्या में शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रही।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *