आज की ताजा खबर

बांगरमऊ में जल-पर्यावरण संरक्षण पर गोष्ठी, पौधे बांटकर दिया जागरूकता का संदेश

top-news

विधायक श्रीकांत कटियार ने भूगर्भीय जलस्तर में गिरावट पर जताई चिंता

अनाम पांडेय बोले- पर्यावरण संरक्षण हर नागरिक की जिम्मेदारी

उन्नाव। बांगरमऊ के शगुन पैलेस में लोक भारती फाउंडेशन की ओर से जल एवं पर्यावरण संरक्षण को लेकर विशेष गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, बुद्धिजीवियों, पत्रकारों और पर्यावरण प्रेमियों ने हिस्सा लेकर जल संरक्षण और पर्यावरण संतुलन पर विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ पत्रकार राजीव गुप्ता ने किया।

गोष्ठी में बांगरमऊ विधायक श्रीकांत कटियार ने क्षेत्र में लगातार गिर रहे भूगर्भीय जलस्तर पर चिंता जताई। उन्होंने लोगों से पानी की बर्बादी रोकने और जल की प्रत्येक बूंद को बचाने की अपील की। उन्होंने कहा कि जल संकट से निपटने के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी।


पर्यावरण बचाना सभी की जिम्मेदारी

दैनिक लोकभारती के प्रधान संपादक अनाम पांडेय ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार और प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं है। प्रत्येक नागरिक को अपने स्तर पर पर्यावरण को बचाने के लिए प्रयास करना चाहिए। उन्होंने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने पर जोर दिया।

कार्यक्रम में लोकभारती के समाचार संपादक सौरभ शुक्ला, निदेशक चर्चित पांडेय, राजेश द्विवेदी, शिशिर अवस्थी और विज्ञापन प्रबंधक अंकित मिश्रा ने भी जल एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़े विषयों पर अपने विचार रखे।


फलदार और छायादार पौधे किए गए वितरित

गोष्ठी के दौरान लोगों को फलदार और छायादार पौधे निःशुल्क वितरित किए गए। विधायक श्रीकांत कटियार और प्रधान संपादक अनाम पांडेय ने परिसर में पौधारोपण कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने जल संरक्षण और पर्यावरण को सुरक्षित रखने का सामूहिक संकल्प लिया। आयोजकों ने कहा कि जल और हरियाली को बचाने के लिए जनभागीदारी को लगातार बढ़ावा दिया जाएगा।

पूरी खबर देखने के लिए नीचे क्लिक करे

https://youtu.be/8g_WEC-EGzc

LIKE,SHARE,SUBSCRIBE AND FOLLOW US

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *