आज की ताजा खबर
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
महराजगंज: श्रावण मास की तैयारियों का डीआईजी ने लिया जायजा, पंचमुखी शिव मंदिर इटहिया का किया निरीक्षण
दुष्कर्म व नेपाल ले जाकर बेचने की साजिश का आरोप, पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार
करोड़ों खर्च, फिर भी शुद्ध पेयजल से वंचित ग्रामीण; चार साल बाद भी अधूरी पड़ी जल जीवन मिशन की योजनाएं
Lucknow Cyber Fraud: फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 119 गिरफ्तार, 250 करोड़ की ठगी का खुलासा | UP News
बेटी के जन्म पर महाराजा भवन में मना 'लक्ष्मी उत्सव', लड्डू महाराज ने नातिन के चरण माथे लगाकर की पूजा
लोहिया पार्क में योग की गूंज, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सैकड़ों योग साधकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
GSVM मेडिकल कॉलेज में खुलेगी AI आधारित लो विजन यूनिट, धुंधली दृष्टि वाले मरीजों को मिलेगा बड़ा सहारा
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
दोहरे हत्याकांड में 10 दोषियों को उम्रकैद दिलाने वाली टीम सम्मानित, एडीजी ने दिए प्रशस्ति पत्र
- दैनिक लोक भारती
- 20 Aug, 2026
रोहित अवस्थी
औरैया। चर्चित दोहरे हत्याकांड में 10 हत्यारोपियों को आजीवन सश्रम कारावास की सजा दिलाने में प्रभावी पैरवी और अभियोजन कार्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले अभियोजन अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन अनुपम कुलश्रेष्ठ ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। यह सम्मान ऑपरेशन कनविक्शन के तहत बेहतर पैरवी के लिए दिया गया।
पुलिस के अनुसार, जनपद के चर्चित दोहरे हत्याकांड में न्यायालय से आरोपियों को कठोर सजा दिलाने में अभियोजन और पुलिस टीम के बीच बेहतर समन्वय रहा। मामले की सुनवाई के दौरान साक्ष्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने, गवाहों की पैरवी और न्यायालय में मुकदमे की लगातार निगरानी में संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
सम्मान पाने वालों में जिला शासकीय अधिवक्ता अभिषेक मिश्रा, एडीजीसी क्राइम चंद्रभूषण तिवारी, अभियोजन कार्यालय के कोर्ट मोहर्रिर कांस्टेबल विनय सिंह तथा न्यायालय पैरोकार कांस्टेबल अनूप कुमार शामिल रहे।
एडीजी ने सभी सम्मानित अधिकारियों और पुलिसकर्मियों के कार्य की सराहना करते हुए कहा कि प्रभावी पैरवी और पुलिस-अभियोजन के बीच बेहतर समन्वय से गंभीर अपराधों में दोषियों को न्यायालय से कठोर दंड दिलाने में मदद मिलती है। ऑपरेशन कनविक्शन का उद्देश्य गंभीर आपराधिक मामलों में गुणवत्तापूर्ण विवेचना, साक्ष्यों के बेहतर संकलन और प्रभावी अभियोजन के माध्यम से दोषियों को सजा दिलाना है।
सम्मानित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने कहा कि न्यायालय से दोषियों को सजा मिलना पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने भविष्य में भी गंभीर मामलों में पूरी जिम्मेदारी और समन्वय के साथ प्रभावी पैरवी जारी रखने की बात कही।
पुलिस विभाग की ओर से कहा गया कि ऑपरेशन कनविक्शन के तहत ऐसे मामलों की लगातार निगरानी की जा रही है, ताकि अपराधियों को उनके किए की सजा दिलाई जा सके और कानून का भय कायम रहे।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







