आज की ताजा खबर

डीएम ने विद्यार्थियों से किया प्रेरक संवाद, सफलता के दिए मंत्र

top-news

मनोज शर्मा

महराजगंज डॉ. बी.आर. अंबेडकर महाविद्यालय में जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने छात्र-छात्राओं के साथ प्रेरक संवाद कर उन्हें शैक्षणिक उन्नति, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी और बेहतर कैरियर निर्माण के संबंध में महत्वपूर्ण मार्गदर्शन दिया।

संवाद में हाईस्कूल, इंटरमीडिएट एवं स्नातक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।


जिलाधिकारी ने छात्रों से उनके कैरियर लक्ष्यों की जानकारी ली और लक्ष्य निर्धारित कर योजनाबद्ध तरीके से तैयारी करने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने अपने व्यक्तिगत अनुभव और प्रतियोगी परीक्षाओं की रणनीतियां भी साझा कीं।


विद्यार्थियों द्वारा असफलता और तनाव से जुड़े सवालों पर डीएम ने कहा कि असफलता अंतिम परिणाम नहीं, बल्कि सफलता की राह का एक पड़ाव है।

उन्होंने अनुशासन, निरंतरता, परिश्रम और आत्मविश्वास को सफलता की कुंजी बताया। साथ ही विद्यार्थियों को भटकाव से दूर रहकर नियमित समाचार पत्र-पत्रिकाएं पढ़ने और समसामयिक घटनाओं से अवगत रहने की सलाह दी।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *