आज की ताजा खबर

सरकारी जमीन से कब्जा हटाने की कार्रवाई, धान की फसल पर चलवाया ट्रैक्टर

top-news

सलमान

विधूना औरैया। जनसुनवाई पोर्टल पर ग्राम परसादीपुरवा निवासी अशोक कुमार पुत्र स्व. लज्जाराम ने ग्रामसभा की सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत का संज्ञान लेते हुए गुरुवार को एसडीएम बिधूना कमल कुमार के नेतृत्व में राजस्व एवं पुलिस टीम गांव पहुंची। टीम ने मौके पर जांच कर सरकारी भूमि को कब्जामुक्त कराने की कार्रवाई शुरू की।

राजस्व विभाग के अनुसार ग्रामसभा की करीब 40 बीघा भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत सामने आई थी। मौके पर जांच के दौरान करीब 20 बीघा भूमि पर कब्जा पाया गया। कब्जे वाली भूमि पर धान की फसल खड़ी थी। प्रशासन की मौजूदगी में ट्रैक्टर चलवाकर धान की फसल हटाई गई और भूमि को कब्जामुक्त कराया गया।


मौके पर जांच के दौरान बागिस, रणवीर, सुभाष, राजेंद्र, जोर सिंह और उदय सिंह आदि के कब्जे बताए गए। कार्रवाई के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर मौजूद लोगों को स्पष्ट किया कि ग्रामसभा अथवा सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

अधिकारियों के मुताबिक शेष भूमि पर भी कब्जे की स्थिति की जांच की जा रही है। यदि जांच में सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा पाया जाता है तो नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन की इस कार्रवाई से कब्जेदारों में हड़कंप मच गया।

कार्रवाई के दौरान एसडीएम बिधूना कमल कुमार, बेला प्रभारी निरीक्षक ललितेश नारायण त्रिपाठी, लेखपाल कीर्ति, राज बहादुर, शिवम्, रोहित यादव, बिमलेंद्र, अमन, रोहित पाठक तथा आरक्षी विशाल तंवर और अंकुश चौधरी सहित राजस्व एवं पुलिस विभाग की टीम मौजूद रही।

प्रशासन ने कहा कि सरकारी भूमि को अवैध कब्जों से मुक्त कराने का अभियान आगे भी नियमानुसार जारी रहेगा। अधिकारियों ने लोगों से सरकारी भूमि पर कब्जा न करने और किसी भी प्रकार के अतिक्रमण से बचने की अपील की है।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *