आज की ताजा खबर
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
महराजगंज: श्रावण मास की तैयारियों का डीआईजी ने लिया जायजा, पंचमुखी शिव मंदिर इटहिया का किया निरीक्षण
दुष्कर्म व नेपाल ले जाकर बेचने की साजिश का आरोप, पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार
करोड़ों खर्च, फिर भी शुद्ध पेयजल से वंचित ग्रामीण; चार साल बाद भी अधूरी पड़ी जल जीवन मिशन की योजनाएं
Lucknow Cyber Fraud: फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 119 गिरफ्तार, 250 करोड़ की ठगी का खुलासा | UP News
बेटी के जन्म पर महाराजा भवन में मना 'लक्ष्मी उत्सव', लड्डू महाराज ने नातिन के चरण माथे लगाकर की पूजा
लोहिया पार्क में योग की गूंज, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सैकड़ों योग साधकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
GSVM मेडिकल कॉलेज में खुलेगी AI आधारित लो विजन यूनिट, धुंधली दृष्टि वाले मरीजों को मिलेगा बड़ा सहारा
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
धान क्रय केंद्रों के आवंटन पर उठे सवाल, जांच की मांग
- दैनिक लोक भारती
- 20 Aug, 2026
134 केंद्रों में 76 मंडी परिसरों में, ग्रामीण क्षेत्रों में महज 58 केंद्र; किसानों ने पारदर्शिता और जरूरत के आधार पर आवंटन की उठाई मांग
शोएब खान
पीलीभीत। धान खरीद वर्ष 2026-27 के लिए जिले में 134 क्रय केंद्रों के आवंटन के बाद चयन प्रक्रिया को लेकर सवाल उठने लगे हैं। किसानों का आरोप है कि कई केंद्र ऐसे लोगों को आवंटित किए गए हैं, जिनकी क्रय एजेंसियों के कार्यालयों में तैनात कर्मचारियों से नजदीकी बताई जा रही है। हालांकि, इन आरोपों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। किसानों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।
जिले में धान खरीद के लिए कुल 134 क्रय केंद्र प्रस्तावित किए गए हैं। इनमें 76 केंद्र मंडी परिसरों में और 58 केंद्र मंडियों के बाहर रखे गए हैं। किसानों का कहना है कि ग्रामीण क्षेत्रों में बड़ी संख्या में धान उत्पादक किसान हैं और उन्हें गांवों के नजदीक खरीद केंद्रों की जरूरत रहती है। ऐसे में मंडियों के बाहर केंद्रों की संख्या कम होने से किसानों को धान बेचने के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ सकती है।
एक व्यक्ति को कई केंद्र मिलने की चर्चा
क्रय केंद्रों के आवंटन को लेकर किसानों के बीच यह चर्चा भी है कि कुछ रसूखदार लोगों को एक से अधिक केंद्र आवंटित किए गए हैं। कलीनगर क्षेत्र में एक व्यक्ति को आधा दर्जन से अधिक केंद्र मिलने की बात भी सामने आ रही है। यदि ऐसा है तो एक ही व्यक्ति को कई केंद्र आवंटित किए जाने के आधार और उसकी पात्रता की जांच जरूरी है।
किसानों का कहना है कि केंद्र आवंटन की प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी होनी चाहिए। आवेदन करने वाले सभी लोगों की पात्रता, उनके अनुभव, उपलब्ध संसाधन, प्रस्तावित केंद्र का स्थान और आवंटन के आधार को सार्वजनिक किया जाए, ताकि किसी तरह की शिकायत की गुंजाइश न रहे।
स्वतंत्र जांच की मांग
किसानों ने जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह से मांग की है कि क्रय एजेंसियों के स्तर से होने वाली जांच के बजाय किसी स्वतंत्र अधिकारी या दूसरे विभाग के माध्यम से केंद्र आवंटन की जांच कराई जाए। किसानों का कहना है कि आवेदन करने वालों की सूची, पात्रता, आवंटित केंद्र, एक व्यक्ति को मिले केंद्रों की संख्या और चयन के आधार की जांच होने पर स्थिति स्पष्ट हो सकती है।
धान खरीद अक्तूबर से शुरू होनी है। ऐसे में किसानों का कहना है कि खरीद शुरू होने से पहले केंद्रों के आवंटन की समीक्षा कर वास्तविक जरूरत वाले ग्रामीण क्षेत्रों में केंद्र बढ़ाए जाएं, जिससे किसानों को अपनी उपज बेचने में परेशानी न हो।
एक व्यक्ति को दो से अधिक केंद्र आवंटित नहीं हो सकते हैं। अभी क्रय केंद्र प्रभारियों की तैनाती भी नहीं हुई है। अगर कहीं गड़बड़ी है तो उसकी जांच की जाएगी।- प्रज्ञा शर्मा, डिप्टी आरएमओ, पीलीभीत
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







