आज की ताजा खबर

नारदानंद आश्रम से तीन वेदपाठी छात्र लापता, तलाश जारी

top-news

रौनक तिवारी

नैमिषारण्य/सीतापुर। नैमिषारण्य स्थित नारदानंद आश्रम से वेद शिक्षा ग्रहण कर रहे तीन छात्रों के गुरुवार शाम संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने की बात सामने आई है।

बताया जा रहा है कि तीनों छात्र सुबह करीब पांच बजे आश्रम से निकले थे, जिसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल सका है। आश्रम प्रबंधन और परिजन छात्रों की तलाश में जुटे हैं।


लापता छात्रों में अनुकेश (12) पुत्र सौरभ मिश्रा, निवासी ग्राम अल्लीपुर, हरदोई, हिमांशु पांडेय (13) पुत्र अवधेश पांडेय, निवासी आसरेवा, अयोध्या तथा आर्यन गुप्ता (11) पुत्र धर्मेंद्र गुप्ता, निवासी दुबग्गा रिंग रोड, लखनऊ शामिल हैं। तीनों छात्रों के एक साथ आश्रम से निकलने के बाद वापस नहीं लौटने से आश्रम प्रबंधन और परिजनों में चिंता बढ़ गई है।

परिजनों की ओर से स्थानीय स्तर पर भी छात्रों की जानकारी जुटाई जा रही है।

घटना की सूचना संबंधित पुलिस को दिए जाने के बाद छात्रों की तलाश और उनके आने-जाने के संभावित रास्तों की जानकारी जुटाई जा रही है।

थाना प्रभारी नवनीत मिश्रा ने बताया कि जानकारी हुई है छात्रों को तलाश की जा रही है।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *