आज की ताजा खबर
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
महराजगंज: श्रावण मास की तैयारियों का डीआईजी ने लिया जायजा, पंचमुखी शिव मंदिर इटहिया का किया निरीक्षण
दुष्कर्म व नेपाल ले जाकर बेचने की साजिश का आरोप, पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार
करोड़ों खर्च, फिर भी शुद्ध पेयजल से वंचित ग्रामीण; चार साल बाद भी अधूरी पड़ी जल जीवन मिशन की योजनाएं
Lucknow Cyber Fraud: फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 119 गिरफ्तार, 250 करोड़ की ठगी का खुलासा | UP News
बेटी के जन्म पर महाराजा भवन में मना 'लक्ष्मी उत्सव', लड्डू महाराज ने नातिन के चरण माथे लगाकर की पूजा
लोहिया पार्क में योग की गूंज, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सैकड़ों योग साधकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
GSVM मेडिकल कॉलेज में खुलेगी AI आधारित लो विजन यूनिट, धुंधली दृष्टि वाले मरीजों को मिलेगा बड़ा सहारा
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
सूचना पट्ट पर जनप्रतिनिधियों के नाम और संस्था का जिक्र, लेकिन बजट की राशि गायब।
- दैनिक लोक भारती
- 20 Aug, 2026
शिवाजीनगर छठ घाट पर लागत का ब्योरा गायब, असमंजस में डूबी जनता
असमंजस का बाजार: चर्चाओं में 55 से लेकर 90 लाख रुपये तक लागत का अनुमान।
बजट पूछने पर नगर पालिका के बाबू राजेश श्रीवास्तव ने जानकारी देने से किया साफ इंकार।
मोहम्मद नईम
कुशीनगर। विकास का मुख्य आधार जनहित, जवाबदेही और पूरी तरह से पारदर्शिता को माना जाता है। जिले कुशीनगर में इन बुनियादी सिद्धांतों की कितनी धज्जियां उड़ाई जा रही हैं, इसकी बानगी नगर पालिका परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 19 स्थित शिवाजीनगर में साफ देखी जा सकती है। यहां छठ घाट के सौंदर्यीकरण और इंटरलॉकिंग निर्माण कार्य को लेकर प्रशासनिक कार्यप्रणाली और जिम्मेदारों की नीयत पर बड़े सवाल खड़े हो गए हैं। सबसे बड़ा और चौंकाने वाला पहलू यह है कि इस पूरी परियोजना में लागत का ब्योरा पूरी तरह से गायब है, जिससे स्थानीय जनता के बीच असमंजस और विकास को लेकर कयासों का माहौल है।
पारदर्शिता के नाम पर कोरा धोखा और गायब आंकड़े:-
सरकारी नियमों के मुताबिक, किसी भी सार्वजनिक निर्माण कार्य के क्रियान्वयन में सबसे पहली अनिवार्यता 'पारदर्शिता' की होती है। शासन के स्पष्ट निर्देश हैं कि हर निर्माण स्थल पर एक सूचना पट्ट लगाया जाए, जिस पर योजना का पूरा नाम, स्वीकृत लागत, कार्य की लंबाई-चौड़ाई, कार्यदायी संस्था तथा कार्य प्रारंभ और समाप्ति की तिथि साफ-साफ दर्ज हो। ऐसा इसलिए किया जाता है ताकि आम नागरिक एक सजग प्रहरी की भूमिका निभा सके और निर्माण की गुणवत्ता पर नजर रख सके।
लेकिन शिवाजीनगर के इस छठ घाट पर लगा सूचना पट्ट कुछ और ही कहानी बयां कर रहा है। इस बोर्ड पर सिर्फ श्रेय लेने की होड़ साफ नजर आती है। कार्यदायी संस्था के रूप में 'नगर पालिका परिषद कुशीनगर' और 'राज्य वित्त आयोग' का उल्लेख तो है, साथ ही उद्घाटन या शिलान्यास की चमक-दमक के बीच जनप्रतिनिधियों के बड़े-बड़े नाम भी प्रमुखता से उकेरे गए हैं। यदि गायब है, तो सिर्फ वह मुख्य आंकड़ा जिससे जनता यह जान सके कि इस पर उसकी गाढ़ी कमाई का कितना पैसा खर्च हो रहा है।
55 लाख का बजट या कयासों का बाजार?:-
वित्तीय आंकड़े छिपाए जाने के कारण वार्डवासियों के मन में कई गंभीर और असहज सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय स्तर पर दबी जुबान से चर्चा है कि इस पोखर और इंटरलॉकिंग के सुंदरीकरण के लिए करीब 55 लाख रुपये की भारी-भरकम धनराशि स्वीकृत हुई है। हालांकि, मौके पर कोई आधिकारिक दस्तावेज या बोर्ड पर राशि अंकित न होने के कारण कयासों का बाजार पूरी तरह गर्म है। कोई इसे 55 लाख की परियोजना बता रहा है, तो कोई इसे 65 लाख का बता रहा है, जबकि कुछ लोग इसकी लागत 90 लाख रुपये तक होने का दावा कर रहे हैं।
जब लागत से जुड़ा कोई भी पारदर्शी ब्योरा मौके पर मौजूद नहीं है, तो जनता का यह सोचना स्वाभाविक है कि दाल में कुछ काला नहीं, बल्कि पूरी व्यवस्था ही कटघरे में है। वार्डवासियों का तीखा आरोप है कि मौके पर हुए निर्माण की खराब गुणवत्ता को देखकर यह साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि स्वीकृत बजट का एक तिहाई हिस्सा भी जमीन पर नहीं उतर रहा है।
जानकारी मांगने पर बाबू ने साधी चुप्पी:-
इस पूरे प्रकरण मेंt जब मीडिया ने सच्चाई जानने की कोशिश की और नगर पालिका के बाबू राजेश श्रीवास्तव से छठ घाट के निर्माण बजट के बारे में जानकारी चाही, तो उनका रवैया बेहद गैर-जिम्मेदाराना रहा। उन्होंने साफ तौर पर बजट बताने से इनकार कर दिया और दो टूक कहा कि "मुझे इसकी जानकारी नहीं है और मैं बता भी नहीं सकता।" एक जिम्मेदार सरकारी कर्मचारी द्वारा इस तरह से जनहित से जुड़ी जानकारी छिपाना और कन्नी काट लेना कई बड़े संदेहों को जन्म देता है।
धन के बंदरबांट की चर्चाएं और जांच की मांग:-
निर्माण धनराशि को लेकर चल रही इन तमाम चर्चाओं, मौके पर हुए वास्तविक निर्माण के बीच भारी फर्क और जिम्मेदार बाबू के इस तरह के रवैये को देखकर स्थानीय स्तर पर जिम्मेदारों और ठेकेदार के बीच धन के बड़े पैमाने पर बंदरबांट होने की चर्चाएं जोरों पर हैं। हालांकि, इस बात में कितनी सच्चाई है, यह तो निष्पक्ष जांच का ही विषय है, लेकिन इतना जरूर है कि धुआं वहीं उठता है जहां आग होती है।
असमंजस और भ्रष्टाचार की इस सुगबुगाहट ने आस्था के केंद्र माने जाने वाले छठ घाट की पवित्रता पर भी सवालिया निशान लगा दिए हैं। अब देखना यह होगा कि क्या उच्चाधिकारी इस मामले का संज्ञान लेकर पारदर्शिता और जमीनी हकीकत की जांच कराते हैं या फिर यह मामला भी फाइलों के शोर में दबकर रह जाएगा?
अधिशासी अधिकारी बोली:-
इस संबंध में अधिशासी अधिकारी से उनके मोबाइल फोन पर दो बार कॉल कर बात करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनके द्वारा फोन नहीं उठाया गया। हालांकि इससे पूर्व कार्य या निर्माण स्थल पर लगे शिलापट पर धनराशि व क्षेत्रफल न लिखने के सवाल पर ईओ ने कहा था कि शिलापट केवल शिलान्यास और लोकापर्ण का होता है, उस पर धनराशि और दूरी/क्षेत्रफल नहीं लिखा जाता है, केवल मिशन के कार्य जैसे स्वच्छ भारत मिशन के कार्यों पर यदि गाइडलान होती है तो ही धनराशि और क्षेत्रफल लिखा जाता है।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







