आज की ताजा खबर
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
महराजगंज: श्रावण मास की तैयारियों का डीआईजी ने लिया जायजा, पंचमुखी शिव मंदिर इटहिया का किया निरीक्षण
दुष्कर्म व नेपाल ले जाकर बेचने की साजिश का आरोप, पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार
करोड़ों खर्च, फिर भी शुद्ध पेयजल से वंचित ग्रामीण; चार साल बाद भी अधूरी पड़ी जल जीवन मिशन की योजनाएं
Lucknow Cyber Fraud: फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 119 गिरफ्तार, 250 करोड़ की ठगी का खुलासा | UP News
बेटी के जन्म पर महाराजा भवन में मना 'लक्ष्मी उत्सव', लड्डू महाराज ने नातिन के चरण माथे लगाकर की पूजा
लोहिया पार्क में योग की गूंज, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सैकड़ों योग साधकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
GSVM मेडिकल कॉलेज में खुलेगी AI आधारित लो विजन यूनिट, धुंधली दृष्टि वाले मरीजों को मिलेगा बड़ा सहारा
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
बालू परिवहन के ‘मैनेजमेंट’ पर उठी उंगली,ट्रक 12 चक्का, बालू 25 घनमीटर!आईएसटीपी के ‘खेल’ ने तमकुहीराज में खोली निगरानी की पोल
- दैनिक लोक भारती
- 20 Aug, 2026
तमकुहीराज में बालू के कथित ‘कागजी खेल’ से हड़कंप, 12 चक्का ट्रक और 25 घनमीटर का आईएसटीपी!
मोहम्मद नईम
कुशीनगर। बालू के धंधे में अब खेल सिर्फ ट्रकों की ओवरलोडिंग का नहीं, कागजों की ‘लोडिंग’ का भी नजर आ रहा है। तमकुहीराज में 12 चक्का ट्रक यूपी53ईटी/1621 पर कथित तौर पर 25 घनमीटर बालू का आईएसटीपी सामने आने के बाद परिवहन व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। आरोप है कि आईएसटीपी किसी बड़े ट्रेलर के लिए तैयार हुआ था, बाद में ट्रेलर का नंबर हटाकर 12 चक्का ट्रक का नंबर चढ़ा दिया गया, लेकिन 25 घनमीटर की मात्रा बदलना भूल गए। यानी नंबर बदल गया, वाहन बदल गया, मगर कागज पर बालू की मात्रा वहीं रह गई। अब सवाल यह है कि यह महज तकनीकी चूक है या बालू के खेल में कागजों के जरिए रास्ता बनाने का सुनियोजित तरीका?मामला इसलिए भी गंभीर है कि क्षेत्र में बड़े वाहनों को कथित तौर पर महज चार घनमीटर के
आईएसटीपी पर चलाने और पिकेटों से ‘मैनेजमेंट’ के जरिए वाहनों को पार कराने की चर्चाएं हैं। आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है, लेकिन यदि पिछले दो महीनों के आईएसटीपी, खदानों के डिस्पैच रिकॉर्ड और सड़क पर दौड़े वाहनों का मिलान हो गया, तो कागजों में छिपी कहानी और सड़क पर दौड़ते ट्रकों की हकीकत आमने-सामने होगी।
मामले में सबसे अहम सवाल यह है कि यूपी53 ईटी /1621 जैसे 12 चक्का वाहन की वास्तविक लोडिंग क्षमता कितनी है और उसके मुकाबले आईएसटीपी में 25 घनमीटर बालू कैसे दर्ज हुई? क्या वाहन की क्षमता और दस्तावेज में दर्ज मात्रा का कोई तकनीकी आधार है? या फिर किसी दूसरे, बड़े वाहन के लिए तैयार आईएसटीपी में बाद में नंबर बदलकर इसका इस्तेमाल किया गया?इन सवालों का जवाब दस्तावेजों की तकनीकी जांच और संबंधित खदान के रिकॉर्ड के मिलान कराने से ही सामने आ सकता है। इस लिए सिर्फ सड़क पर वाहन देखकर मामला निपटाने के बजाय आईएसटीपी का मूल रिकॉर्ड, वाहन का पंजीयन, खदान का डिस्पैच रजिस्टर और इलेक्ट्रॉनिक लॉग एक साथ खंगालना जरूरी है।
चार घनमीटर के आईएसटीपी से बड़े वाहनों का खेल?
तमकुहीराज क्षेत्र में एक और गंभीर आरोप चर्चा में है।आरोप है कि 14, 16, 18 और 22 चक्का वाहनों को छोटे वाहन के रूप में दिखाकर महज चार घनमीटर का आईएसटीपी जारी कराया जा रहा है। यदि ऐसा हो रहा है तो सवाल सिर्फ नियमों के उल्लंघन का नहीं, बल्कि सरकारी राजस्व के संभावित नुकसान का भी है।इस कथित खेल की असल तस्वीर किसी एक वाहन को पकड़ने से नहीं, बल्कि पिछले दो महीनों के रिकॉर्ड के डेटा मिलान से सामने आएगी। वाहन नंबर, वाहन का प्रकार, आईएसटीपी में दर्ज मात्रा, खदान से निकलने का समय और गंतव्य इन सभी बिंदुओं का क्रॉस-वेरिफिकेश कराया जाए तो संदिग्ध पैटर्न आसानी से पकड़ा जा सकता है।
टड़वा से बनकटा तक पिकेटों पर उठ रहे सवाल
तमकुही थाना क्षेत्र के टड़वा चौराहा, सरेया खुर्द पुल, समउर, रकबा और बनकटा इलाके में बिना आईएसटीपी अथवा संदिग्ध दस्तावेज वाले बालू लदे वाहनों के आवागमन को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।आरोप है कि कुछ वाहनों को स्थानीय स्तर पर कथित ‘मैनेजमेंट’ के जरिए सीमा पार कराया जाता है।
हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है, लेकिन यदि पिकेटों से गुजरने वाले वाहनों और उनके आईएसटीपी का मिलान नहीं कराया जाता है तो निगरानी व्यवस्था की वास्तविक सच सामने नही आयेगा। जानकारों का कहना है कि पिकेट पर तैनाती, वाहन जांच और रोजाना पकड़े-छोड़े गए वाहनों का रिकॉर्ड इस पूरे मामले की महत्वपूर्ण कड़ी हो सकता है।
तरयासुजान में नंबर बदलने का मामला पहले ही सामने आ चुका
इसी बीच तरयासुजान थाना क्षेत्र में आईएसटीपी से बचने के लिए एक वाहन पर दूसरे ट्रक का नंबर इस्तेमाल किए जाने के आरोप में बीआर28जीए/9448 वाहन पकड़े जाने और जालसाजी का मुकदमा दर्ज होने की घटना भी सामने आ चुकी है। ऐसे में तमकुहीराज में कथित आईएसटीपी छेड़छाड़ के आरोप को महज अफवाह मानकर नजर अंदाज करना जांच एजेंसियों के लिए आसान नहीं होगा। जानकार कहते है कि दोनों घटनाओं की कार्यप्रणाली में यदि कोई समानता सामने आती है तो यह भी जांच का विषय होगा कि कहीं बालू परिवहन में दस्तावेज और वाहन नंबर के साथ छेड़छाड़ कोई अलग-अलग घटनाएं हैं या किसी बड़े नेटवर्क का हिस्सा।
कप्तान के आदेश के बावजूद सड़क पर सवाल
अवैध बालू परिवहन पर पुलिस अधीक्षक केशव कुमार की सख्ती और कार्रवाई के निर्देशों के बावजूद यदि संदिग्ध आईएसटीपी वाले वाहनों का लगातार सीमा क्षेत्र में आवाजाही हो रहा हैं, तो सवाल स्थानीय निगरानी तंत्र पर उठना स्वाभाविक है।
आदेश ऊपर से और ‘मैनेजमेंट’ नीचे से
यह आरोप सही है तो व्यवस्था की पूरी कड़ी की जांच जरूरी है।
सबसे बड़ा सवाल यह है कि पिछले दो महीनों में कितने आईएसटीपी जारी हुए और उनमें कितने वाहनों की वास्तविक क्षमता से अधिक मात्रा दर्ज हुई? कितने वाहनों के नंबर और आईएसटीपी के विवरण में विसंगति मिली? कितने वाहन खदान से निकले और कितने वास्तव में संबंधित गंतव्य तक पहुंचे?
डीएम-एसपी कराएं दो माह के आईएसटीपी का क्रॉस-वेरिफिकेशन
विशेषज्ञों की माने तो मामले की निष्पक्ष जांच के लिए पिछले दो महीनों में जारी सभी आईएसटीपी का वाहनवार ऑडिट कराया जाना चाहिए। संबंधित बालू खदानों से कुशीनगर, गोरखपुर और महराजगंज की ओर भेजे गए वाहनों की सूची निकालकर उनके आईएसटीपी से मिलान हो।इसके साथ ही वाहन के आरसी रिकॉर्ड, चक्का संख्या, अनुमन्य क्षमता और आईएसटीपी
में दर्ज मात्रा का तकनीकी परीक्षण कराया जाए।यदि जांच में एक भी ऐसा पैटर्न सामने आता है जिसमें वाहन बदला गया, मात्रा नहीं बदली गई या बड़े वाहन को छोटे वाहन के रूप में दर्ज किया गया, तो जांच को सिर्फ वाहन चालक तक सीमित रखने के बजाय आईएसटीपी जारी करने से लेकर खदान से लोडिंग और रास्ते में वाहन की निगरानी तक पूरी श्रृंखला की जिम्मेदारी तय करनी होगी। फिलहाल आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन 12 चक्का ट्रक पर 25 घनमीटर बालू का
आईएसटीपी और वाहन नंबर बदलने की आशंका ने इतने सवाल जरूर खड़े कर दिए हैं कि अब जवाब सड़क पर नहीं, रिकॉर्ड की जांच में तलाशना होगा। यदि रिकॉर्ड साफ है तो जांच आरोपों को गलत साबित कर देगी; और यदि रिकॉर्ड में खेल है तो यही जांच उस नेटवर्क तक पहुंचने का रास्ता भी खोल सकती है, जहां से कथित तौर पर बालू, आईएसटीपी और ‘मैनेजमेंट’ का खेल संचालित हो रहा है।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







