आज की ताजा खबर
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
महराजगंज: श्रावण मास की तैयारियों का डीआईजी ने लिया जायजा, पंचमुखी शिव मंदिर इटहिया का किया निरीक्षण
दुष्कर्म व नेपाल ले जाकर बेचने की साजिश का आरोप, पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार
करोड़ों खर्च, फिर भी शुद्ध पेयजल से वंचित ग्रामीण; चार साल बाद भी अधूरी पड़ी जल जीवन मिशन की योजनाएं
Lucknow Cyber Fraud: फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 119 गिरफ्तार, 250 करोड़ की ठगी का खुलासा | UP News
बेटी के जन्म पर महाराजा भवन में मना 'लक्ष्मी उत्सव', लड्डू महाराज ने नातिन के चरण माथे लगाकर की पूजा
लोहिया पार्क में योग की गूंज, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सैकड़ों योग साधकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
GSVM मेडिकल कॉलेज में खुलेगी AI आधारित लो विजन यूनिट, धुंधली दृष्टि वाले मरीजों को मिलेगा बड़ा सहारा
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
कानपुर कार्डियोलॉजी समिट में दिखेगा आधुनिक हृदय चिकित्सा का नया दौर
- दैनिक लोक भारती
- 20 Aug, 2026
देश-विदेश के विशेषज्ञ जुटेंगे, नई तकनीकों और उपचार पद्धतियों पर होगा मंथन
विजय वर्मा
कानपुर। हृदय रोगों के इलाज में तेजी से हो रहे बदलाव, आधुनिक तकनीकों और नवीनतम शोध पर चर्चा के लिए कानपुर कार्डियोलॉजी समिट 2026 का आयोजन 22 और 23 अगस्त को किंग्सटन रिजॉर्ट में किया जाएगा। कार्डियो मेटाबोलिक सोसाइटी के तत्वावधान में होने वाले इस सम्मेलन में देश-विदेश के जाने-माने कार्डियोलॉजिस्ट और चिकित्सा विशेषज्ञ हिस्सा लेंगे।
गुरुवार को आईएमए हॉल में आयोजित प्रेस वार्ता में आईएमए के अध्यक्ष डॉ. अनुराग मेहरोत्रा ने बताया कि सम्मेलन का उद्देश्य वैज्ञानिक ज्ञान और चिकित्सकीय अनुभवों को साझा करने के साथ हृदय रोगों के आधुनिक उपचार को लेकर चिकित्सकों के बीच संवाद को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि बदलती चिकित्सा तकनीकों के दौर में ऐसे सम्मेलन चिकित्सकों को नई जानकारी और उपचार की आधुनिक पद्धतियों से अवगत कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
जटिल हृदय रोगों और नई तकनीकों पर होगी चर्चा
समिट के दौरान प्रिवेंटिव एवं क्लिनिकल कार्डियोलॉजी, कार्डियक इमेजिंग, हार्ट फेल्योर, इलेक्ट्रोफिजियोलॉजी, स्ट्रक्चरल एवं इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजी समेत हृदय रोग चिकित्सा से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी। जटिल मामलों, नई तकनीकों और उपचार की आधुनिक पद्धतियों को लेकर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञ अपने अनुभव साझा करेंगे।
आईएमए की मानद सचिव डॉ. शालिनी मोहन और कॉन्फ्रेंस चेयरपर्सन डॉ. मो. अहमद ने कहा कि कानपुर में उपलब्ध उत्कृष्ट चिकित्सा सेवाओं और विशेषज्ञता को राष्ट्रीय ही नहीं, बल्कि वैश्विक मंच पर पहचान दिलाने की दिशा में यह महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि कार्डियोलॉजी तेजी से बदलता हुआ क्षेत्र है और ऐसे सम्मेलन स्थानीय चिकित्सकों को जटिल मामलों तथा आधुनिक उपचार पद्धतियों पर विशेषज्ञों से सीधे संवाद का अवसर देते हैं। इसका लाभ अंततः मरीजों को मिल सकता है।
सम्मेलन सचिव डॉ. अमित कुमार ने बताया कि विभिन्न सत्रों में नवीनतम वैज्ञानिक जानकारी और चिकित्सकीय अनुभवों के आदान-प्रदान पर विशेष जोर रहेगा। सम्मेलन के माध्यम से हृदय रोगों की आधुनिक चिकित्सा, नई तकनीकों और उपचार के बदलते तौर-तरीकों पर विशेषज्ञों के बीच व्यापक चर्चा होगी।
पूरी खबर देखने के लिए नीचे क्लिक करे
LIKE,SHARE,SUBSCRIBE AND FOLLOW US
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







