आज की ताजा खबर

सौतेले पिता पर नाबालिग बेटी से दुष्कर्म का आरोप

top-news

मां के बाजार जाने पर बच्ची को घर में अकेला पाकर वारदात का आरोप, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा

शोएब खान

पीलीभीत। शहर कोतवाली सदर क्षेत्र के एक गांव में सौतेले पिता पर नाबालिग बेटी से दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। बच्ची की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और पॉक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। गुरुवार को आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

पीड़िता की मां ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि पहले पति की मौत के बाद करीब चार वर्ष पहले उन्होंने बरेली के क्योलड़िया थाना क्षेत्र निवासी व्यक्ति से दूसरी शादी की थी। आरोपी उनके साथ ही रहता था। आरोप है कि बुधवार को महिला किसी काम से बाजार गई थी। इसी दौरान घर में बच्ची को अकेला पाकर आरोपी उसे कमरे में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी ने बच्ची को जान से मारने की धमकी भी दी।


मां के लौटने पर बताई घटना

बाजार से घर लौटने के बाद बच्ची ने अपनी मां को पूरी घटना बताई। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही सीओ सिटी अमरनाथ वर्मा और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रमेंद्र कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पीड़िता और उसके परिजनों से घटना की जानकारी ली।

पॉक्सो एक्ट में मुकदमा

पीड़िता की मां की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस और पॉक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की और आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

सीओ सिटी अमरनाथ वर्मा ने बताया कि आरोपी सौतेले पिता को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया था, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। मामले की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *