आज की ताजा खबर
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
महराजगंज: श्रावण मास की तैयारियों का डीआईजी ने लिया जायजा, पंचमुखी शिव मंदिर इटहिया का किया निरीक्षण
दुष्कर्म व नेपाल ले जाकर बेचने की साजिश का आरोप, पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार
करोड़ों खर्च, फिर भी शुद्ध पेयजल से वंचित ग्रामीण; चार साल बाद भी अधूरी पड़ी जल जीवन मिशन की योजनाएं
Lucknow Cyber Fraud: फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 119 गिरफ्तार, 250 करोड़ की ठगी का खुलासा | UP News
बेटी के जन्म पर महाराजा भवन में मना 'लक्ष्मी उत्सव', लड्डू महाराज ने नातिन के चरण माथे लगाकर की पूजा
लोहिया पार्क में योग की गूंज, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सैकड़ों योग साधकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
GSVM मेडिकल कॉलेज में खुलेगी AI आधारित लो विजन यूनिट, धुंधली दृष्टि वाले मरीजों को मिलेगा बड़ा सहारा
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का आरोप
- दैनिक लोक भारती
- 20 Aug, 2026
नशीला पदार्थ खिलाकर आपत्तिजनक वीडियो बनाने और वायरल करने की धमकी देने का आरोप, एससी-एसटी एक्ट में भी रिपोर्ट
शोएब खान
पीलीभीत। सुनगढ़ी थाना क्षेत्र में एक युवती ने मोहल्ले के युवक पर शादी का झांसा देकर लंबे समय तक शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और आपत्तिजनक वीडियो बना लिया। बाद में वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे चुप रहने के लिए कहा गया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत उसके परिजनों के खिलाफ दुष्कर्म, धमकी और एससी-एसटी एक्ट समेत संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता के मुताबिक, मोहल्ले के नमन नामक युवक ने उसे शादी का झांसा देकर अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। आरोप है कि इसके बाद वह लंबे समय तक उसका शारीरिक शोषण करता रहा। जब भी युवती ने शादी करने का दबाव बनाया तो आरोपी किसी न किसी बहाने से बात टाल देता था। पीड़िता ने आरोपी के पिता रामगोपाल पर भी मामले की जानकारी होने के बावजूद कोई कदम नहीं उठाने का आरोप लगाया है।
बिरयानी में नशीला पदार्थ मिलाने का आरोप
तहरीर के अनुसार, 13 अगस्त की सुबह आरोपी बहाने से युवती को रेलवे स्टेशन के पास स्थित एक कॉलोनी में अपने दोस्त सोनू कटियार के कमरे पर ले गया। आरोप है कि वहां बिरयानी में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे खिला दिया गया। इसके बाद युवती बेहोश हो गई। पीड़िता का आरोप है कि इसी दौरान आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और आपत्तिजनक वीडियो बना लिया।
होश में आने के बाद युवती ने विरोध किया तो आरोपी ने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। घर पहुंचने पर युवती ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजन आरोपी के घर शिकायत करने पहुंचे। आरोप है कि वहां आरोपी के परिजनों ने गालीगलौज करते हुए जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया और जान से मारने की धमकी देकर उन्हें भगा दिया।
पुलिस ने शुरू की जांच
सीओ सिटी अमरनाथ वर्मा ने बताया कि युवती की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की निष्पक्ष विवेचना की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







