आज की ताजा खबर
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
महराजगंज: श्रावण मास की तैयारियों का डीआईजी ने लिया जायजा, पंचमुखी शिव मंदिर इटहिया का किया निरीक्षण
दुष्कर्म व नेपाल ले जाकर बेचने की साजिश का आरोप, पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार
करोड़ों खर्च, फिर भी शुद्ध पेयजल से वंचित ग्रामीण; चार साल बाद भी अधूरी पड़ी जल जीवन मिशन की योजनाएं
Lucknow Cyber Fraud: फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 119 गिरफ्तार, 250 करोड़ की ठगी का खुलासा | UP News
बेटी के जन्म पर महाराजा भवन में मना 'लक्ष्मी उत्सव', लड्डू महाराज ने नातिन के चरण माथे लगाकर की पूजा
लोहिया पार्क में योग की गूंज, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सैकड़ों योग साधकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
GSVM मेडिकल कॉलेज में खुलेगी AI आधारित लो विजन यूनिट, धुंधली दृष्टि वाले मरीजों को मिलेगा बड़ा सहारा
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
बाढ़ के स्थायी समाधान के लिए बनेगी प्रभावी कार्ययोजना : आयुक्त
- दैनिक लोक भारती
- 20 Aug, 2026
बमनपुर भागीरथ में जनसंवाद कार्यक्रम, ग्रामीणों ने शारदा कटान, सड़क, बिजली और पेयजल की समस्याएं उठाईं
शोएब खान
पीलीभीत। पूरनपुर क्षेत्र के ग्राम बमनपुर भागीरथ में गुरुवार को बरेली मंडल के आयुक्त शंभू कुमार की अध्यक्षता में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें आयुक्त ने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों ने शारदा नदी के कटान, बाढ़, भूमि विवाद के साथ सड़क, बिजली, पेयजल और स्वास्थ्य सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं उठाईं। अधिकारियों को समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराने के निर्देश दिए गए।
कार्यक्रम में डीसी मनरेगा ने ग्राम पंचायत में कराए जा रहे विकास कार्यों और पंचायत की प्रगति की जानकारी दी। विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों की संख्या भी बताई गई। आयुक्त ने लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड वितरित किए। इसके साथ ही गर्भवती महिला की गोदभराई कर बेबी किट प्रदान की।
बाढ़ और कटान का स्थायी समाधान प्राथमिकता
जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह ने कहा कि क्षेत्र में बाढ़ की समस्या के स्थायी समाधान के लिए प्रभावी कार्ययोजना तैयार कर काम कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि धनाराघाट पुल के निर्माण से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और विकास को गति मिलेगी।
आयुक्त शंभू कुमार ने बाढ़ से निपटने के लिए की गई तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने पशु शरणालयों, राहत शिविरों की व्यवस्थाओं और बाढ़ प्रभावित लोगों को उपलब्ध कराई जा रही सरकारी योजनाओं की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि कोई भी पात्र व्यक्ति सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे।
सड़क, बिजली और पानी की समस्याएं उठाईं
जनसंवाद में ग्रामीणों ने शारदा नदी के कटान और भूमि संबंधी समस्याओं के साथ क्षेत्र में सड़क, बिजली और पेयजल की दिक्कतें बताईं। ग्रामीणों ने एएनएम की तैनाती समेत अन्य समस्याओं के समाधान की मांग की। जिलाधिकारी ने कहा कि प्राप्त शिकायतों का नियमानुसार परीक्षण कर प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराया जाएगा।
आयुक्त ने शिक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए क्षेत्र की जरूरत के अनुसार प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्रामीणों से स्वयं सहायता समूहों से जुड़ने और कौशल विकास के माध्यम से रोजगार के अवसरों का लाभ उठाने का आह्वान किया। वृद्धजन और निराश्रित महिलाओं के लिए संचालित योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने पर भी जोर दिया।
कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक सुर्कीति माधव, सीडीओ सतीश प्रसाद मिश्र, सीएमओ भुवन चंद्र पंत, एडीएम (वित्त एवं राजस्व) प्रसून द्विवेदी, डीसी मनरेगा, एसडीएम पूरनपुर समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी, ग्राम प्रधान और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







