आज की ताजा खबर

बिल्हौर तहसील क्षेत्र में आवारा कुत्तों और बंदरों का आतंक, ग्रामीणों में दहशत

top-news

बिल्हौर, कानपुर नगर। बिल्हौर तहसील क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में आवारा कुत्तों और बंदरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। आए दिन ग्रामीणों पर हमले होने से लोगों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार वन विभाग और प्रशासन से शिकायत करने के बावजूद समस्या के समाधान के लिए प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई।

ताजा मामला ग्राम दादारपुर कटहा का है, जहां आवारा कुत्ते ने सोनू दुबे पुत्र रामकुमार को पैर में काटकर घायल कर दिया। घायल सोनू का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया जा रहा है।


वहीं गांव में बंदरों के हमले से भी करीब दर्जनभर लोग घायल हो चुके हैं। ग्रामीणों के अनुसार रामू, राजू शुक्ला, रवि देवी, कन्हैयालाल, पुष्पा देवी, पदमा शुक्ला, पुल्ली मिश्रा, राधा, शशि द्विवेदी, अंशुईया शुक्ला, माधुरी त्रिवेदी, श्याम जी की पत्नी तथा सर्वेश की पुत्री समेत कई लोगों को बंदर काट चुके हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि गांव में बंदरों के झुंड लगातार घूमते रहते हैं और मौका मिलते ही लोगों पर हमला कर देते हैं। वहीं आवारा कुत्तों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। इससे बच्चों, बुजुर्गों और राहगीरों के लिए खतरा बना हुआ है।

ग्रामीणों ने बताया कि समस्या को लेकर पूर्व में कई बार वन विभाग और प्रशासन से गुहार लगाई जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि आवारा कुत्तों और बंदरों को पकड़ने के लिए तत्काल अभियान चलाया जाए और ग्रामीणों को इस बढ़ते आतंक से निजात दिलाई जाए।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *