आज की ताजा खबर
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
महराजगंज: श्रावण मास की तैयारियों का डीआईजी ने लिया जायजा, पंचमुखी शिव मंदिर इटहिया का किया निरीक्षण
दुष्कर्म व नेपाल ले जाकर बेचने की साजिश का आरोप, पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार
करोड़ों खर्च, फिर भी शुद्ध पेयजल से वंचित ग्रामीण; चार साल बाद भी अधूरी पड़ी जल जीवन मिशन की योजनाएं
Lucknow Cyber Fraud: फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 119 गिरफ्तार, 250 करोड़ की ठगी का खुलासा | UP News
बेटी के जन्म पर महाराजा भवन में मना 'लक्ष्मी उत्सव', लड्डू महाराज ने नातिन के चरण माथे लगाकर की पूजा
लोहिया पार्क में योग की गूंज, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सैकड़ों योग साधकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
GSVM मेडिकल कॉलेज में खुलेगी AI आधारित लो विजन यूनिट, धुंधली दृष्टि वाले मरीजों को मिलेगा बड़ा सहारा
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
मुठभेड़ के बाद भैंस कारोबारी की जेब काटने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार, सिपाही समेत चार घायल
- दैनिक लोक भारती
- 21 Aug, 2026
उसावां-हजरतपुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, बदमाशों के पैर में लगी गोली
26,750 रुपये नकद, तीन तमंचे, कारतूस और खोखे बरामद; पूछताछ में एक लाख रुपये की जेबकटी कबूली
अनिल यादव /परविन्दर प्रताप सिंह
बदायूं। उसावां थाना क्षेत्र में भैंस बेचकर लौट रहे व्यक्ति की जेब काटकर एक लाख रुपये पार करने वाले गिरोह का पुलिस ने मुठभेड़ के बाद खुलासा किया है। हजरतपुर रोड पर सिद्धराज मंदिर के पास गुरुवार-शुक्रवार की मध्यरात्रि पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। बदमाशों की फायरिंग में एक सिपाही घायल हो गया, जबकि पुलिस की जवाबी कार्रवाई में तीनों बदमाशों के पैर में गोली लगी। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से तीन अवैध तमंचे, कारतूस और 26,750 रुपये बरामद हुए हैं।
18 जुलाई को भैंस बेचकर लौट रहे व्यक्ति की जेब से उड़ाए थे एक लाख
एसएसपी अंकिता शर्मा के निर्देश पर जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत उसावां और हजरतपुर पुलिस की संयुक्त टीम को बदमाशों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। पुलिस के अनुसार, मुखबिर ने बताया कि सिद्धराज मंदिर के पास तीन संदिग्ध बदमाश किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में खड़े हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी शुरू कर दी।
पुलिस का कहना है कि खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। इस दौरान आरक्षी राजू के दाहिने हाथ में गोली लगने से चोट आई। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें तीनों बदमाशों के पैर में गोली लगी और वे मौके पर ही गिर पड़े। इसके बाद पुलिस ने तीनों को हिरासत में लेकर उनके पास मौजूद सामान की तलाशी ली।
तीन तमंचे और 26,750 रुपये बरामद
घायल बदमाशों की पहचान फर्रुखाबाद जिले के कायमगंज थाना क्षेत्र के ममापुर निवासी गौरव पुत्र रतन सिंह, रोकी पुत्र सौकीन उर्फ अंतराम और कादरीगेट थाना क्षेत्र के लकुला निवासी सुरजीत पुत्र रामकुमार के रूप में हुई है।
पुलिस ने उनके कब्जे से 315 बोर के तीन अवैध तमंचे, सात जिंदा कारतूस, तीन खोखे और 26,750 रुपये की नकदी बरामद की है।
पुलिस के मुताबिक पूछताछ में तीनों ने 18 जुलाई को टेंपो से भैंस बेचकर लौट रहे एक व्यक्ति की जेब काटकर एक लाख रुपये चोरी करने की बात स्वीकार की है। आरोपियों ने यह भी बताया कि शुक्रवार को वे एक और वारदात को अंजाम देने की फिराक में सिद्धराज मंदिर के पास एकत्र हुए थे।
तीनों पर दर्ज हैं कई आपराधिक मुकदमे
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपी शातिर किस्म के अपराधी हैं। गौरव, रोकी और सुरजीत के खिलाफ फर्रुखाबाद के विभिन्न थानों में चोरी, अवैध असलहा रखने, रंगदारी और दुष्कर्म के प्रयास समेत कई गंभीर मामलों के मुकदमे दर्ज बताए गए हैं। पुलिस अब उनके आपराधिक इतिहास और गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की जानकारी जुटा रही है।
जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
मुठभेड़ में घायल सिपाही और तीनों बदमाशों को प्राथमिक उपचार के लिए जिला अस्पताल बदायूं में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना उसावां में जानलेवा हमले की धारा 109(1) बीएनएस और आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
दातागंज सीओ आशेषनाथ सिंह के मुताबिक, 18 जुलाई को भैंस बेचकर लौट रहे व्यक्ति की जेब से एक लाख रुपये उड़ाने की घटना से जुड़े तीन आरोपियों को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया है। मामले में आगे की जांच और कानूनी प्रक्रिया जारी है।
पूरी खबर देखने के लिए नीचे क्लिक करे
LIKE,SHARE,SUBSCRIBE AND FOLLOW US
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







