आज की ताजा खबर
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
महराजगंज: श्रावण मास की तैयारियों का डीआईजी ने लिया जायजा, पंचमुखी शिव मंदिर इटहिया का किया निरीक्षण
दुष्कर्म व नेपाल ले जाकर बेचने की साजिश का आरोप, पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार
करोड़ों खर्च, फिर भी शुद्ध पेयजल से वंचित ग्रामीण; चार साल बाद भी अधूरी पड़ी जल जीवन मिशन की योजनाएं
Lucknow Cyber Fraud: फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 119 गिरफ्तार, 250 करोड़ की ठगी का खुलासा | UP News
बेटी के जन्म पर महाराजा भवन में मना 'लक्ष्मी उत्सव', लड्डू महाराज ने नातिन के चरण माथे लगाकर की पूजा
लोहिया पार्क में योग की गूंज, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सैकड़ों योग साधकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
GSVM मेडिकल कॉलेज में खुलेगी AI आधारित लो विजन यूनिट, धुंधली दृष्टि वाले मरीजों को मिलेगा बड़ा सहारा
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
विकास भवन के पटलों के निरीक्षण में सीडीओ ने लगाई फटकार
- दैनिक लोक भारती
- 21 Aug, 2026
फाइलों के रखरखाव में मिली खामियां, योजनाओं की जानकारी न होने पर पटल सहायकों को दी सख्त हिदायत
सीतापुर। मुख्य विकास अधिकारी डॉ. दीक्षा जोशी ने शुक्रवार को विकास भवन के भूतल एवं प्रथम तल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ग्राम्य विकास विभाग, जी-राम जी, जिला पंचायत राज अधिकारी (डीपीआरओ), पशुपालन, समाज कल्याण एवं कृषि विभाग के विभिन्न पटलों का बारीकी से जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान कई पटलों पर फाइलों के रखरखाव में खामियां मिलने तथा पटल सहायकों द्वारा विभागीय योजनाओं की समुचित जानकारी न दे पाने पर सीडीओ ने नाराजगी जताई। उन्होंने कर्मचारियों को फटकार लगाते हुए सभी अभिलेखों एवं फाइलों को व्यवस्थित ढंग से रखने और विभागीय योजनाओं की पूरी जानकारी रखने के निर्देश दिए।
पशुपालन विभाग के निरीक्षण के दौरान सीडीओ ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी (सीवीओ) को सभी फाइलें व्यवस्थित कराने तथा विभागीय योजनाओं की जानकारी कर्मचारियों को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी और कर्मचारी अपनी जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा एवं गंभीरता से निर्वहन करें, ताकि आमजन को योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में किसी प्रकार की परेशानी न हो।
सीडीओ ने कंट्रोल रूम में स्थापित निगरानी व्यवस्था एवं विभिन्न गौशालाओं की ऑनलाइन मॉनिटरिंग की स्थिति का जायजा लिया।
उन्होंने निर्देश दिए कि जनपद की गौशालाओं की नियमित एवं प्रभावी निगरानी सुनिश्चित की जाए। कंट्रोल रूम के माध्यम से प्राप्त होने वाली सूचनाओं एवं शिकायतों पर तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए अवगत कराया जाए।
इस दौरान डीडीओ संतोष गुप्ता, उपायुक्त जी-राम जी चंदन देव पांडेय, एडीपीआरओ मानवेंद्र सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
सफाई कर्मचारी पटल प्रभारी को तत्काल हटाने का आदेश
डीपीआरओ कार्यालय में सफाई कर्मचारियों का पटल संभाल रही सचिव को करीब एक सप्ताह पूर्व सीडीओ के निर्देश पर एलिया ब्लॉक भेजा गया था। इसके बावजूद पटल प्रभारी सारिका को कार्यमुक्त नहीं किए जाने पर निरीक्षण के दौरान सीडीओ ने नाराजगी जताई। कार्यालय में पटल प्रभारी को मौजूद देखकर उन्होंने प्रभारी डीपीआरओ को फटकार लगाते हुए निर्देश दिया कि पटल प्रभारी को तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त किया जाए। साथ ही सफाई कर्मचारियों से संबंधित सभी फाइलों को व्यवस्थित ढंग से रखने के भी निर्देश दिए।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







