आज की ताजा खबर
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
महराजगंज: श्रावण मास की तैयारियों का डीआईजी ने लिया जायजा, पंचमुखी शिव मंदिर इटहिया का किया निरीक्षण
दुष्कर्म व नेपाल ले जाकर बेचने की साजिश का आरोप, पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार
करोड़ों खर्च, फिर भी शुद्ध पेयजल से वंचित ग्रामीण; चार साल बाद भी अधूरी पड़ी जल जीवन मिशन की योजनाएं
Lucknow Cyber Fraud: फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 119 गिरफ्तार, 250 करोड़ की ठगी का खुलासा | UP News
बेटी के जन्म पर महाराजा भवन में मना 'लक्ष्मी उत्सव', लड्डू महाराज ने नातिन के चरण माथे लगाकर की पूजा
लोहिया पार्क में योग की गूंज, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सैकड़ों योग साधकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
GSVM मेडिकल कॉलेज में खुलेगी AI आधारित लो विजन यूनिट, धुंधली दृष्टि वाले मरीजों को मिलेगा बड़ा सहारा
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
खराब शिक्षा व्यवस्था के आरोपों पर भड़के नवोदय विद्यालय के छात्र, 80 छात्रों ने खुद को कमरे में किया बंद
- दैनिक लोक भारती
- 21 Aug, 2026
भोजन की गुणवत्ता, खेल मैदान और प्रधानाचार्य के व्यवहार को लेकर जताया विरोध; डीएम ने मौके पर पहुंचकर छात्रों से की वार्ता
अनुराग मिश्रा
सीतापुर। जवाहर नवोदय विद्यालय, ऐलिया हरदौरपुर में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब विद्यालय की व्यवस्थाओं से नाराज करीब 75 से 80 छात्र-छात्राओं ने खुद को एक कमरे में बंद कर लिया। छात्रों के इस सामूहिक विरोध की जानकारी मिलते ही विद्यालय प्रशासन में खलबली मच गई। प्रधानाचार्य और शिक्षक काफी देर तक छात्रों को समझाने का प्रयास करते रहे, लेकिन छात्रों ने कमरे का दरवाजा नहीं खोला।
मामले की सूचना मिलने पर जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर विद्यालय पहुंचे और छात्रों से सीधे बातचीत शुरू की। उन्होंने उनकी समस्याएं सुनीं और भरोसा दिलाया कि सामने आई शिकायतों की जांच कराकर उचित समाधान कराया जाएगा। डीएम ने छात्रों से कमरे का दरवाजा खोलकर बाहर आने की अपील भी की।
भोजन की गुणवत्ता और खेल मैदान को लेकर छात्रों में नाराजगी
छात्र-छात्राओं ने जिलाधिकारी के सामने विद्यालय की व्यवस्थाओं को लेकर कई गंभीर आरोप लगाए। छात्रों का कहना था कि विद्यालय में उन्हें गुणवत्तायुक्त भोजन नहीं दिया जाता। भोजन की गुणवत्ता को लेकर लंबे समय से नाराजगी बनी हुई है।
छात्रों ने खेल मैदान के इस्तेमाल को लेकर भी सवाल उठाए। उनका आरोप है कि उन्हें खेल मैदान का उपयोग नहीं करने दिया जाता, जबकि मैदान के एक हिस्से में सब्जियां उगा दी गई हैं। छात्रों का कहना था कि खेलकूद विद्यार्थियों की दिनचर्या और स्वास्थ्य का महत्वपूर्ण हिस्सा है, ऐसे में मैदान का उपयोग नहीं होने से उन्हें परेशानी हो रही है।
इसके अलावा छात्रों ने प्रधानाचार्य के व्यवहार को लेकर भी नाराजगी जताई। उनका आरोप है कि प्रधानाचार्य का व्यवहार छात्र-छात्राओं के साथ-साथ उनके अभिभावकों के प्रति भी ठीक नहीं रहता। छात्रों ने जिलाधिकारी से मांग की कि विद्यालय की व्यवस्थाओं में सुधार कराया जाए और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना जाए।
प्रधानाचार्य और उप प्रधानाचार्य के साथ भोजन करने की मांग
छात्रों ने जिलाधिकारी के सामने यह मांग भी रखी कि प्रधानाचार्य और उप प्रधानाचार्य नियमित रूप से उनके साथ बैठकर भोजन करें, ताकि भोजन की गुणवत्ता और व्यवस्थाओं की वास्तविक स्थिति सामने आ सके।
डीएम डॉ. राजा गणपति आर ने छात्रों की बातें सुनने के बाद उन्हें समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि छात्रों की ओर से बताई गई समस्याओं को गंभीरता से लिया जाएगा और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद उन्होंने छात्रों से कमरा खोलने और बातचीत के माध्यम से मामले का समाधान करने की अपील की।
पत्रकारों के फोन जमा कराने का भी आरोप
छात्रों के विरोध प्रदर्शन के दौरान मौके पर पहुंचे कुछ पत्रकारों के मोबाइल फोन को लेकर भी विवाद सामने आया। आरोप है कि जब कुछ पत्रकारों ने घटनाक्रम का वीडियो बनाना शुरू किया तो विद्यालय स्टाफ ने उनके मोबाइल फोन ले लिए और वीडियो डिलीट कर दिया।
इस दौरान पत्रकारों के सवालों पर विद्यालय के प्राचार्य जवाब देने से बचते नजर आए। हालांकि मौके पर पहुंचे जिलाधिकारी ने छात्रों से बातचीत कर उनकी समस्याओं के समाधान का भरोसा दिया।
फिलहाल जिलाधिकारी के हस्तक्षेप के बाद छात्रों को समझाने और पूरे मामले का समाधान कराने का प्रयास किया जा रहा है। विद्यालय की व्यवस्थाओं को लेकर छात्रों द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच के बाद स्थिति और स्पष्ट होने की उम्मीद है।
पूरी खबर देखने के लिए नीचे क्लिक करे
LIKE,SHARE,SUBSCRIBE AND FOLLOW US
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







