आज की ताजा खबर
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
महराजगंज: श्रावण मास की तैयारियों का डीआईजी ने लिया जायजा, पंचमुखी शिव मंदिर इटहिया का किया निरीक्षण
दुष्कर्म व नेपाल ले जाकर बेचने की साजिश का आरोप, पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार
करोड़ों खर्च, फिर भी शुद्ध पेयजल से वंचित ग्रामीण; चार साल बाद भी अधूरी पड़ी जल जीवन मिशन की योजनाएं
Lucknow Cyber Fraud: फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 119 गिरफ्तार, 250 करोड़ की ठगी का खुलासा | UP News
बेटी के जन्म पर महाराजा भवन में मना 'लक्ष्मी उत्सव', लड्डू महाराज ने नातिन के चरण माथे लगाकर की पूजा
लोहिया पार्क में योग की गूंज, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सैकड़ों योग साधकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
GSVM मेडिकल कॉलेज में खुलेगी AI आधारित लो विजन यूनिट, धुंधली दृष्टि वाले मरीजों को मिलेगा बड़ा सहारा
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
स्वर्णकार समाज की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
- दैनिक लोक भारती
- 21 Aug, 2026
आरिफ सिद्दीकी,फैसल फैज
शाहजहांपुर। राष्ट्रीय स्वर्णकार राजनीतिक भागीदारी मंच की जिला एवं महानगर इकाई की ओर से स्वर्णकार समाज और सर्राफा कारोबारियों की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में समाज की सामाजिक, आर्थिक और व्यावसायिक समस्याओं का समाधान कराने की मांग की गई।
ज्ञापन में कहा गया कि स्वर्णकार समाज लंबे समय से अपनी समस्याओं के समाधान की मांग करता आ रहा है। मंच ने उत्तर प्रदेश में मध्य प्रदेश और पंजाब की तर्ज पर स्वर्ण कला बोर्ड का गठन करने की मांग की। पदाधिकारियों का कहना है कि बोर्ड बनने से स्वर्णकार कारीगरों और इस व्यवसाय से जुड़े लोगों के हितों के संरक्षण के साथ उनके विकास के लिए प्रभावी योजनाएं बनाई जा सकेंगी।
मंच ने स्वर्णकारों के लिए पूर्व में प्रचलित व्यवस्था के अनुसार साहूकारी (मनी लेंडिंग) लाइसेंस की प्रक्रिया दोबारा शुरू करने की मांग भी रखी। इसके अलावा सोने-चांदी के बढ़ते कारोबार और लगातार बढ़ती कीमतों को देखते हुए सर्राफा कारोबारियों को शस्त्र लाइसेंस देने में प्राथमिकता देने की मांग की गई, ताकि कारोबारी अपनी और अपने प्रतिष्ठान की सुरक्षा कर सकें।
ज्ञापन में प्रधानमंत्री मुद्रा योजना अथवा अन्य उपयुक्त सरकारी वित्तीय योजनाओं के माध्यम से स्वर्णकार कारीगरों को केवल नकद ऋण देने के बजाय उनकी पात्रता और जरूरत के अनुसार सोना और चांदी उपलब्ध कराने की व्यवहारिक व्यवस्था विकसित करने की मांग की गई। मंच का कहना है कि इससे कारीगर अपने पारंपरिक व्यवसाय को सुचारू रूप से चला सकेंगे और रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।
पदाधिकारियों ने स्वर्णकारों और सर्राफा कारोबारियों के साथ होने वाली लूट, चोरी, डकैती, उचक्कागिरी और हत्या जैसी घटनाओं पर प्रभावी रोकथाम की मांग की। साथ ही ऐसी घटनाओं के पीड़ित व्यापारियों और उनके परिवारों को नियमानुसार आर्थिक सहायता, सुरक्षा और त्वरित न्याय उपलब्ध कराने की मांग की गई।
ज्ञापन के माध्यम से मुख्यमंत्री से सभी मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार कर शासन स्तर से शीघ्र आवश्यक कार्रवाई कराने और संबंधित विभागों को दिशा-निर्देश जारी करने का अनुरोध किया गया।
इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज वर्मा सर्राफ, जिलाध्यक्ष श्याम पाल वर्मा, महानगर अध्यक्ष जितेंद्र कुमार रस्तोगी सहित संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







