आज की ताजा खबर
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
महराजगंज: श्रावण मास की तैयारियों का डीआईजी ने लिया जायजा, पंचमुखी शिव मंदिर इटहिया का किया निरीक्षण
दुष्कर्म व नेपाल ले जाकर बेचने की साजिश का आरोप, पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार
करोड़ों खर्च, फिर भी शुद्ध पेयजल से वंचित ग्रामीण; चार साल बाद भी अधूरी पड़ी जल जीवन मिशन की योजनाएं
Lucknow Cyber Fraud: फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 119 गिरफ्तार, 250 करोड़ की ठगी का खुलासा | UP News
बेटी के जन्म पर महाराजा भवन में मना 'लक्ष्मी उत्सव', लड्डू महाराज ने नातिन के चरण माथे लगाकर की पूजा
लोहिया पार्क में योग की गूंज, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सैकड़ों योग साधकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
GSVM मेडिकल कॉलेज में खुलेगी AI आधारित लो विजन यूनिट, धुंधली दृष्टि वाले मरीजों को मिलेगा बड़ा सहारा
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
श्रावण मास व कांवड़ यात्रा: सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर कछला घाट पर पहुंचे :डीएम-एसएसपी
- दैनिक लोक भारती
- 21 Aug, 2026
'जीरो इंसिडेंट, जीरो एक्सीडेंट' के लक्ष्य के साथ सुरक्षा के कड़े इंतजाम
डीएम अवनीश राय और एसएसपी अंकिता शर्मा ने कांवड़ मार्ग का लिया जायजा
घाटों पर गोताखोर, बैरिकेडिंग और रूट डायवर्जन को लेकर दिए सख्त निर्देश
शैलेन्द्र कुमार सिंह /,परविन्दर प्रताप सिंह
बदायूं। श्रावण मास और कांवड़ यात्रा-2026 को सुरक्षित, सुगम व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो गया है। शुक्रवार को जिलाधिकारी अवनीश राय और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने कछला गंगा घाट व कांवड़ यात्रा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। अधिकारियों ने साफ किया कि पूरी यात्रा को “Zero Incident, Zero Accident” (शून्य दुर्घटना व शून्य अप्रिय घटना) के लक्ष्य के साथ पूरा कराया जाएगा।
घाटों पर स्वच्छता, प्रकाश और सुरक्षा पर जोर
निरीक्षण के दौरान कछला गंगा घाट पर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा से जुड़ी व्यवस्थाओं को परखा गया। डीएम ने घाटों पर मजबूत बैरिकेडिंग, गोताखोरों की तैनाती, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, साफ-सफाई और पेयजल के सुचारु प्रबंध रखने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को हिदायत दी कि श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की असुविधा न हो और सभी व्यवस्थाओं की लगातार मॉनिटरिंग की जाए।
यातायात और भीड़ नियंत्रण के लिए रूट डायवर्जन
कांवड़ यात्रा के दौरान उमड़ने वाली भारी भीड़ को देखते हुए यातायात प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया गया है। अधिकारियों ने पार्किंग स्थल, बैरियर, रूट डायवर्जन और वैकल्पिक मार्गों की समीक्षा की, ताकि कांवड़ियों के साथ-साथ आम जनता को भी आवागमन में परेशानी का सामना न करना पड़े।
ड्यूटी पर मुस्तैद रहेगा पुलिस बल:
एसएसपी अंकिता शर्मा ने कांवड़ मार्ग, प्रमुख चौराहों और संवेदनशील स्थलों पर पुलिस बल को पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ड्यूटी पर तैनात सभी पुलिसकर्मी संवेदनशीलता, अनुशासन और सेवा भावना के साथ कार्य करें। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय बनाकर रखें और पुलिस टीमें लगातार क्षेत्र में गश्त पर रहें।
इस दौरान उझानी प्रभारी निरीक्षक प्रवीन कुमार, कछला चौकी प्रभारी अविनाश पुंडीर सहित पुलिस प्रशासन के तमाम अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







