आज की ताजा खबर
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
महराजगंज: श्रावण मास की तैयारियों का डीआईजी ने लिया जायजा, पंचमुखी शिव मंदिर इटहिया का किया निरीक्षण
दुष्कर्म व नेपाल ले जाकर बेचने की साजिश का आरोप, पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार
करोड़ों खर्च, फिर भी शुद्ध पेयजल से वंचित ग्रामीण; चार साल बाद भी अधूरी पड़ी जल जीवन मिशन की योजनाएं
Lucknow Cyber Fraud: फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 119 गिरफ्तार, 250 करोड़ की ठगी का खुलासा | UP News
बेटी के जन्म पर महाराजा भवन में मना 'लक्ष्मी उत्सव', लड्डू महाराज ने नातिन के चरण माथे लगाकर की पूजा
लोहिया पार्क में योग की गूंज, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सैकड़ों योग साधकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
GSVM मेडिकल कॉलेज में खुलेगी AI आधारित लो विजन यूनिट, धुंधली दृष्टि वाले मरीजों को मिलेगा बड़ा सहारा
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
बिजली के खंभे में उतरे करंट से आठ साल के असद की मौत, विभाग पर लापरवाही का आरोप,एसडीओ व जेई के खिलाफ मुकदमा दर्ज ।
- दैनिक लोक भारती
- 21 Aug, 2026
आरिफ सिद्दीकी,फरीद अंसारी
मीरानपुर कटरा शाहजहांपुर। कस्बा के मोहल्ला बंगशान स्थित रामनगर कॉलोनी में बृहस्पतिवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। बिजली के खंभे में उतरे करंट की चपेट में आने से आठ वर्षीय बालक असद की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद से ही पीड़ित परिवार में कोहराम मचा गया ।
जानकारी के अनुसार, जलालुद्दीन अंसारी का आठ वर्षीय पुत्र असद (कक्षा दो का छात्र) बृहस्पतिवार सुबह करीब 10 बजे अपने घर के बाहर खेल रहा था। खेलते-खेलते वह पास ही स्थित बिजली के खंभे के निकट चला गया, जहां वह अचानक खंभे में उतरे तेज करंट की चपेट में आ गया।
बच्चे को तड़पता देख आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय निवासियों ने किसी तरह प्रयास कर बच्चे को करंट से अलग किया और आनन-फानन में अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।असद दो भाइयों और एक बहन में सबसे बड़ा था।
घटना के बाद असद की मां जब अपने जिगर के टुकड़े के शव को गोद में लेकर बिलखने लगीं, तो यह कारुणिक दृश्य देखकर वहां मौजूद हर इंसान की आंखें नम हो गईं।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि जिस खंभे से यह हादसा हुआ, उसे सहारा देने के लिए लोहे की 'टी' लगाई गई है। इस लोहे की टी में पिछले कई दिनों से अर्थिंग (करंट) आ रही थी। बस्ती के निवासियों ने इस संबंध में बिजली विभाग के अधिकारियों से बार-बार शिकायतें भी की थीं, लेकिन विभागीय अधिकारियों ने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया।
लोगों का कहना है कि बिजली विभाग की इसी बेपरवाही की वजह से आज एक मासूम को अपनी जान गंवानी पड़ी।उधर घटना के बाद लोगो में बिजली विभाग के खिलाफ गुस्सा फैल गया और अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही ना होने से नाराज उन्होंने शव को बस अड्डे में रखकर प्रदर्शन करने की सुगबुगाहट शुरू कर दी लेकिन सही मौके पर प्रभारी अबधेश सेगर ने मामले को शांत कर लिया ।
इस दौरान पहुंचे सीओ विदुष सक्सेना और एसडीएम नीलिमा सिंह ने नाराज परिजनों को समझाया तथा अधिकारियों के निर्देश पर देर शाम एसडीओ धर्मेंद्र सिंह व जेई जेई संजय कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया तब कही जाकर परिजनों ने बच्चे का अंतिम संस्कार किया ।उधर शुक्रवार नयाब तहसीलदार और लेखपाल अनुराग ने परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढाढ़स बढ़ाया तथा दैवीय आपदा के अंतर्गत उन्हें आर्थिक सहायता दिलाने की बात कही ।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







