आज की ताजा खबर
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
महराजगंज: श्रावण मास की तैयारियों का डीआईजी ने लिया जायजा, पंचमुखी शिव मंदिर इटहिया का किया निरीक्षण
दुष्कर्म व नेपाल ले जाकर बेचने की साजिश का आरोप, पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार
करोड़ों खर्च, फिर भी शुद्ध पेयजल से वंचित ग्रामीण; चार साल बाद भी अधूरी पड़ी जल जीवन मिशन की योजनाएं
Lucknow Cyber Fraud: फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 119 गिरफ्तार, 250 करोड़ की ठगी का खुलासा | UP News
बेटी के जन्म पर महाराजा भवन में मना 'लक्ष्मी उत्सव', लड्डू महाराज ने नातिन के चरण माथे लगाकर की पूजा
लोहिया पार्क में योग की गूंज, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सैकड़ों योग साधकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
GSVM मेडिकल कॉलेज में खुलेगी AI आधारित लो विजन यूनिट, धुंधली दृष्टि वाले मरीजों को मिलेगा बड़ा सहारा
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
मुख्यमंत्री डैशबोर्ड की समीक्षा में जिलाधिकारी ने लक्ष्य के सापेक्ष शतप्रतिशत पूर्ति सुनिश्चित करने के दिए निर्देश।
- दैनिक लोक भारती
- 21 Aug, 2026
रोहित अवस्थी
औरैया। जिलाधिकारी बृजेश कुमार ने कलेक्ट्रेट स्थित मानस सभागार में मुख्यमंत्री डैशबोर्ड में समाहित योजनाओं की समीक्षा करते हुए सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि शासन की मंशा के अनुरूप पात्र लाभार्थियों का अधिकतम चयन कर उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाया जाए, ताकि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक विकास की मुख्यधारा पहुंच सके। उन्होंने विकास एवं निर्माण कार्यों में निर्धारित गुणवत्ता और समयसीमा का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।
जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग की समीक्षा करते हुए अधिशाषी अभियंता को सभी फीडरों और सबस्टेशनों पर विशेष कैंप लगाकर विद्युत बिल संशोधन, भार वृद्धि और नए कनेक्शन जैसे मामलों का त्वरित निस्तारण कराने तथा प्रतिदिन विस्तृत प्रगति आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
एनआरएलएम योजनाओं की समीक्षा में उन्होंने महिला स्वयं सहायता समूहों के कार्य, आय-व्यय और लाभांश का विस्तृत विवरण उपलब्ध कराने तथा लखपति दीदी का आंकड़ा प्रस्तुत करने को कहा। उन्होंने सर्वाधिक लाभांश वाले शीर्ष-10 महिला समूहों को प्रेरणा स्रोत बनाकर अन्य समूहों को भी आय बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए।
मनरेगा की समीक्षा में विकासखंडवार एवं ग्रामवार व्यय का अवरोही क्रम में विवरण तथा विभिन्न परियोजनाओं में कराए गए कार्यों की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा। वहीं जल जीवन मिशन के तहत पूर्ण पेयजल परियोजनाओं का निरीक्षण एवं सर्वे कर विस्तृत आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश जिला पंचायत राज अधिकारी को दिए।
बैठक में नेडा की पंडित दीनदयाल स्ट्रीट लाइट योजना, बाबू कल्याण सिंह स्ट्रीट लाइट योजना, पीएम सूर्य घर योजना, उद्यान विभाग की एकीकृत बागवानी, मिशन ड्रॉप मोर क्रॉप, कृषि रक्षा रसायन, फार्मर रजिस्ट्री, फसल बीमा, पीएम कुसुम योजना, उर्वरकों की उपलब्धता सहित 100 से अधिक योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी राम कृपाल चौधरी,वनाधिकारी सी0पी0 सिंह,मुख्य चिकित्साधिकारी सुरेन्द्र कुमार,परियोजना निदेशक डीआरडीए मनीष कुमार मौर्य सहित संबंधित अधिकारी व कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि आदि उपस्थित रहें।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







