आज की ताजा खबर

झूलेलाल मेले से पहले जलभराव वाले क्षेत्रों में एंटी लार्वा दवा का छिड़काव

top-news

अरविन्द पाण्डेय

कानपुर। पूज्य झूलेलाल महोत्सव एवं 24 अगस्त को दबौली मेन रोड पर आयोजित होने वाले विशाल झूलेलाल मेले को देखते हुए श्रद्धालुओं की सुविधा और स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए जलभराव वाले क्षेत्रों में मच्छररोधी दवा का छिड़काव कराया गया।

जन जागृति मंच के अध्यक्ष एवं दूरसंचार सलाहकार समिति के सदस्य विनोद मिश्र ने स्वास्थ्य विभाग के मलेरिया विभाग से निवेदन कर पूज्य श्री झूलेलाल मंदिर दबौली वाली गली सहित आसपास की गलियों में जहां जलभराव है, वहां एंटी लार्वा एवं मच्छररोधी दवा का सघन छिड़काव कराया।


उन्होंने कहा कि मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। ऐसे में जलभराव वाले स्थानों पर मच्छरों की समस्या को देखते हुए पहले से ही जरूरी कदम उठाना आवश्यक है।

उन्होंने बताया कि दवा के छिड़काव से जलभराव वाले क्षेत्रों में मच्छरों के पनपने पर रोक लगाने में मदद मिलेगी और मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को असुविधा का सामना नहीं करना पड़ेगा। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की टीम से भी मेले के दौरान स्वच्छता एवं मच्छररोधी व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने का आग्रह किया।

विनोद मिश्र ने कहा कि पूज्य श्री झूलेलाल मंदिर में दर्शन कर उन्हें अपार शांति की अनुभूति हुई। उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजनों के साथ-साथ श्रद्धालुओं की सुविधा, स्वच्छता और स्वास्थ्य का ध्यान रखना भी सामूहिक जिम्मेदारी है।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *