आज की ताजा खबर

तिरंगा यात्रा निकाल कर पुरानी पेंशन की माँग की

top-news

अटेवा के नेतृत्व में शिक्षक व कर्मचारियों ने निकाली तिरंगा यात्रा

प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन

रोहित अवस्थी

औरैया कर्मचारियों की पुरानी पेंशन की माँग व सेवारत शिक्षकों को टीईटी अनिवार्यता के विरोध आल टीचर्स एन्ड इम्प्लॉई वेलफेयर एसोसिएशन(अटेवा) द्वारा जिले भर में तिरंगा यात्रा निकाली गई।तिरंगा यात्रा में शिक्षकों एवं विभिन्न विभागों के सैंकड़ो कर्मचारियों ने भाग लिया।तिरंगा यात्रा जिला मुख्यालय में समाप्त हुई और प्रदर्शन करते हुए जिलाधिकारी को मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया।

शुक्रवार दोपहर को कर्मचारियों की तिरंगा यात्रा बिधूना से निकली।सहार व दिबियापुर होते हुए ककोर पहुँची।इस दौरान अजीतमल, अछल्दा, औरैया ,फफूँद, दिबियापुर व जिले के विभिन्न स्थानों से कर्मचारी बड़ी तादाद में यात्रा से जुड़ते चले गए।


तिरंगा यात्रा में राष्ट्रीय एकता जिंदाबाद, कर्मचारी एकता जिंदाबाद व पुरानी पेंशन लागू करो आदि नारे लगाते हुए कर्मचारी जिला मुख्यालय पहुंचे।अटेवा जिलाध्यक्ष अमन यादव के नेतृत्व में जिलाधिकारी ब्रजेश कुमार को ज्ञापन सौंपा गया।जिलाध्यक्ष अमन यादव ने बताया कि नई पेंशन योजना कर्मचारी व सरकार दोनों के लिए घातक है।

इसलिए केंद्र व राज्य सरकार पुरानी पेंशन लागू करे।वहीं पहले नियमों से नियुक्त शिक्षकों के लिए टीईटी अनिवार्यता भी गलत है।इसको भी समाप्त किया जाना चाहिए।अटेवा महामंत्री महेश्वरी प्रसाद ने कहा कि पुरानी पेंशन हमारा अधिकार है इसको पाने के लिए कर्मचारी एकजुट होकर संघर्ष कर रहे हैं।

अभी मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजकर पुरानी पेंशन लागू करने की माँग की गई है।25 सितंबर को लखनऊ में प्रदर्शन होगा।

जिसके लिए औरैया से भी सैंकड़ों कर्मचारी जा रहे हैं।तिरंगा यात्रा में नितेन्द्र सेंगर, देवेन्द्र कुमार, रजनीश कुमार, राशिद सिद्दीकी, अमर सिंह, प्रबल प्रताप सिंह, निर्भय पटेल, तरुण, के के गौतम, इंद्रजीत, प्रवीण कुमार, विशाल गौतम, सुभाष, केशव यादव, मुर्शिद सिद्दीकी, भरत कुमार,दीप नारायण,ममता, ज्योति, सीमा पाल, नीतू कटियार,अमित पाल, हरिओम व गोपाल जी दुबे, गौरव सक्सेना व राघवराम आदि मौजूद रहे।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *