आज की ताजा खबर
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
महराजगंज: श्रावण मास की तैयारियों का डीआईजी ने लिया जायजा, पंचमुखी शिव मंदिर इटहिया का किया निरीक्षण
दुष्कर्म व नेपाल ले जाकर बेचने की साजिश का आरोप, पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार
करोड़ों खर्च, फिर भी शुद्ध पेयजल से वंचित ग्रामीण; चार साल बाद भी अधूरी पड़ी जल जीवन मिशन की योजनाएं
Lucknow Cyber Fraud: फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 119 गिरफ्तार, 250 करोड़ की ठगी का खुलासा | UP News
बेटी के जन्म पर महाराजा भवन में मना 'लक्ष्मी उत्सव', लड्डू महाराज ने नातिन के चरण माथे लगाकर की पूजा
लोहिया पार्क में योग की गूंज, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सैकड़ों योग साधकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
GSVM मेडिकल कॉलेज में खुलेगी AI आधारित लो विजन यूनिट, धुंधली दृष्टि वाले मरीजों को मिलेगा बड़ा सहारा
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
कानपुर मेट्रो में वरिष्ठ नागरिकों ने फिर जीया बचपन, खेल-खिलौनों और बालगीतों से सजी शाम
- दैनिक लोक भारती
- 21 Aug, 2026
जियो बचपना’कार्यक्रम में पुरानी यादों में खोए बुजुर्ग, कई हुए भावुक
अरविन्द पाण्डेय
कानपुर। विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस के अवसर पर कानपुर मेट्रो में शुक्रवार को वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष ‘जियो बचपना’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ नागरिकों ने बचपन के पारंपरिक खेल खेले और बालगीतों के साथ अपनी पुरानी यादों को ताजा किया। विशेष रूप से सजाई गई मेट्रो ट्रेन में आयोजित इस कार्यक्रम ने यात्रियों के बीच भी आकर्षण पैदा किया।
कार्यक्रम में भारत विकास परिषद रामकृष्ण शाखा के सचिव अजय मेहरोत्रा ने वरिष्ठ नागरिकों को बचपन के विभिन्न खेल खिलाए। इस दौरान बालगीत गाए गए और प्रतिभागियों ने अपने बचपन से जुड़ी स्मृतियां साझा कीं। पुरानी यादों को याद करते हुए कई वरिष्ठ नागरिक भावुक भी नजर आए।
बड़ा चौराहा स्टेशन पर भी हुआ खेल और मनोरंजन
मेट्रो ट्रेन में कार्यक्रम के बाद बड़ा चौराहा मेट्रो स्टेशन पर भी वरिष्ठ नागरिकों के साथ महिलाओं, युवाओं और बच्चों ने पारंपरिक खेलों और खिलौनों में हिस्सा लिया। बालगीतों और खेलों के जरिए लोगों ने कार्यक्रम का जमकर आनंद लिया। मेट्रो ट्रेन में मौजूद यात्रियों ने भी इस अनूठी गतिविधि में उत्साह के साथ भागीदारी की।
कार्यक्रम का संचालन करते हुए भारत विकास परिषद के सचिव अजय मेहरोत्रा ने कहा कि हर व्यक्ति के भीतर एक बच्चा मौजूद रहता है। उन्होंने कहा कि कई बार संपन्नता, यश, प्रतिष्ठा और संकोच के कारण इंसान अपने भीतर के उस बच्चे को खुलकर सामने नहीं आने देता, लेकिन जब उसे बचपन जैसा माहौल मिलता है तो वही बचपन फिर से जीवंत हो उठता है।
उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों को इस तरह के कार्यक्रमों से जोड़ना उन्हें खुशियां देने के साथ-साथ उनके पुराने अनुभवों और यादों को साझा करने का अवसर भी देता है।
मेट्रो यात्रियों ने भी लिया कार्यक्रम का आनंद
‘जियो बचपना’ कार्यक्रम के दौरान पूरी मेट्रो ट्रेन में उत्साह का माहौल रहा। वरिष्ठ नागरिकों के साथ अन्य यात्रियों ने भी खेल, बालगीत और मनोरंजक गतिविधियों का आनंद लिया। कार्यक्रम का संयोजन मेट्रो की ओर से निहाल पाठक ने किया।
इस अवसर पर विमलेश शंकर अवस्थी, ज्ञानेन्द्र सिंह चौहान, शोभा मेहरोत्रा, राकेश शंकर त्रिपाठी, जयप्रकाश साहू, ज्ञानेन्द्र कुमार शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम ने वरिष्ठ नागरिकों को बचपन की यादों से जोड़ने के साथ मेट्रो यात्रा को भी यादगार बना दिया।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







