आज की ताजा खबर
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
महराजगंज: श्रावण मास की तैयारियों का डीआईजी ने लिया जायजा, पंचमुखी शिव मंदिर इटहिया का किया निरीक्षण
दुष्कर्म व नेपाल ले जाकर बेचने की साजिश का आरोप, पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार
करोड़ों खर्च, फिर भी शुद्ध पेयजल से वंचित ग्रामीण; चार साल बाद भी अधूरी पड़ी जल जीवन मिशन की योजनाएं
Lucknow Cyber Fraud: फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 119 गिरफ्तार, 250 करोड़ की ठगी का खुलासा | UP News
बेटी के जन्म पर महाराजा भवन में मना 'लक्ष्मी उत्सव', लड्डू महाराज ने नातिन के चरण माथे लगाकर की पूजा
लोहिया पार्क में योग की गूंज, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सैकड़ों योग साधकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
GSVM मेडिकल कॉलेज में खुलेगी AI आधारित लो विजन यूनिट, धुंधली दृष्टि वाले मरीजों को मिलेगा बड़ा सहारा
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
बकरियों की लूट-चोरी का खुलासा, दो शातिर गिरफ्तार
- दैनिक लोक भारती
- 21 Aug, 2026
तमंचे के बल पर बकरियां लूटने वाले दो आरोपी दबोचे, तीन बकरियां, दो तमंचे, कारतूस व वारदात में प्रयुक्त कार बरामद
रोहित अवस्थी
औरैया। थाना कोतवाली औरैया, एसओजी व सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम ने बकरियों की लूट व चोरी की घटनाओं का सफल अनावरण करते हुए दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई तीन बकरियां, दो अवैध तमंचे, चार जिंदा कारतूस, दो मोबाइल फोन तथा वारदात में प्रयुक्त बिना नंबर प्लेट की ऑरा कार बरामद की है। गिरफ्तार आरोपियों में सोनू उर्फ अमन और अमित पुत्र सुखबीर सिंह शामिल हैं।
पुलिस के अनुसार, 19 अगस्त को थाना अयाना क्षेत्र के ग्राम दासपुर निवासी प्रदीप कुमार बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस-वे की पुलिया संख्या 239 के पास बकरियां चरा रहे थे। इसी दौरान ऑरा कार सवार तीन-चार अज्ञात लोगों ने उनकी छह बकरियां पकड़कर कार में डाल लीं और जालौन की ओर फरार हो गए। घटना के संबंध में थाना अयाना में मुकदमा दर्ज किया गया था।
इसी तरह 20 अगस्त को ग्राम नबलपुर निवासी भगीरथ बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस-वे के किलोमीटर 243 के किनारे बकरियां चरा रहे थे। आरोप है कि सफेद रंग की कार सवार तीन लोगों ने उन्हें तमंचा दिखाकर तीन बकरियां छीन लीं और कार में लादकर जालौन की ओर भाग गए। इस मामले में थाना कोतवाली औरैया में मुकदमा दर्ज किया गया।
घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए उच्चाधिकारियों के निर्देश पर तीन पुलिस टीमों का गठन कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई। शुक्रवार 21 अगस्त की रात नरोत्तमपुर बाईपास नहर पुलिया पर संदिग्ध व्यक्ति व वाहनों की चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने सुबह करीब 5:17 बजे दो संदिग्धों को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सोनू उर्फ अमन पुत्र संतोष कुमार निवासी अनुरुद्धापुर थाना कुदरकोट, उम्र करीब 25 वर्ष तथा अमित पुत्र सुखबीर सिंह निवासी नगला खगी थाना अछल्दा, उम्र करीब 18 वर्ष के रूप में हुई। पुलिस ने इनके कब्जे से तीन बकरियां, .315 बोर का एक देशी तमंचा व दो जिंदा कारतूस, .12 बोर का एक देशी तमंचा व दो जिंदा कारतूस, दो मोबाइल फोन तथा घटना में प्रयुक्त बिना नंबर प्लेट की ऑरा कार बरामद की।
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तारी के दौरान आरोपियों ने भागने का प्रयास किया। इस दौरान सोनू उर्फ अमन के पैर में चोट लग गई, जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।
पूछताछ में कबूली दो वारदातें
पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि 19 अगस्त को उन्होंने बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस-वे के पास पुलिया पर बकरियां चरा रहे व्यक्ति की छह बकरियां चोरी कर ऑरा कार में लाद ली थीं। बाद में इन बकरियों को इटावा के एक व्यक्ति को बेच दिया था। इसके अगले दिन 20 अगस्त को उन्होंने एक्सप्रेस-वे के पास बकरियां चरा रहे व्यक्ति को तमंचा दिखाकर तीन बकरियां लूट लीं और उन्हें कार में लादकर जालौन की ओर चले गए।
पुलिस के अनुसार आरोपी इन बकरियों को बेचने के उद्देश्य से कन्नौज जा रहे थे। इसी दौरान चेकिंग के दौरान पुलिस के हत्थे चढ़ गए।
मामले में थाना कोतवाली औरैया में दर्ज मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस और 3/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोतरी कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी सोनू उर्फ अमन का पूर्व में भी थाना अछल्दा में मुकदमा दर्ज होना बताया गया है, जबकि दूसरे आरोपी के आपराधिक इतिहास की जानकारी पुलिस द्वारा जुटाई जा रही है।
गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह, प्रभारी सर्विलांस/एसओजी समित चौधरी, उपनिरीक्षक शिशुपाल सिंह, उपनिरीक्षक मो. शकील खान, उपनिरीक्षक जाकिर हुसैन तथा थाना कोतवाली औरैया पुलिस टीम शामिल रही।
पूरी खबर देखने के लिए नीचे क्लिक करे
LIKE,SHARE,SUBSCRIBE AND FOLLOW US
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







