आज की ताजा खबर
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
महराजगंज: श्रावण मास की तैयारियों का डीआईजी ने लिया जायजा, पंचमुखी शिव मंदिर इटहिया का किया निरीक्षण
दुष्कर्म व नेपाल ले जाकर बेचने की साजिश का आरोप, पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार
करोड़ों खर्च, फिर भी शुद्ध पेयजल से वंचित ग्रामीण; चार साल बाद भी अधूरी पड़ी जल जीवन मिशन की योजनाएं
Lucknow Cyber Fraud: फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 119 गिरफ्तार, 250 करोड़ की ठगी का खुलासा | UP News
बेटी के जन्म पर महाराजा भवन में मना 'लक्ष्मी उत्सव', लड्डू महाराज ने नातिन के चरण माथे लगाकर की पूजा
लोहिया पार्क में योग की गूंज, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सैकड़ों योग साधकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
GSVM मेडिकल कॉलेज में खुलेगी AI आधारित लो विजन यूनिट, धुंधली दृष्टि वाले मरीजों को मिलेगा बड़ा सहारा
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
अमीनों पर तहसीलदार की कड़ी नजर, राजस्व वसूली में लापरवाही पड़ी भारी
- दैनिक लोक भारती
- 21 Aug, 2026
खानापूर्ति और बहानेबाजी छोड़ जिम्मेदारी निभाएं अमीन, लापरवाही पर कार्रवाई तय- तहसीलदार सदर
गोरखपुर। सदर तहसील में राजस्व वसूली को लेकर प्रशासन ने अब सख्त रुख अपना लिया है। शुक्रवार को सदर तहसील सभागार में तहसीलदार सदर सत्य प्रकाश गुप्ता की अध्यक्षता में अमीनों द्वारा की जा रही वसूली कार्य की समीक्षा की गई। बैठक में तहसीलदार/नायब तहसीलदार नगर देवेंद्र यादव तथा तहसीलदार/नायब तहसीलदार जंगल कौड़िया जीवेंद्र कुमार त्रिपाठी सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। समीक्षा के दौरान वसूली की प्रगति, लंबित मामलों और अमीनों को सौंपे गए दायित्वों की बारीकी से पड़ताल की गई।
बैठक में वसूली कार्य की अपेक्षित प्रगति नहीं मिलने पर तहसीलदार सदर सत्य प्रकाश गुप्ता ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि अब सिर्फ कागजी खानापूर्ति से काम नहीं चलेगा। प्रत्येक अमीन को अपने क्षेत्र में दिए गए लक्ष्य के अनुरूप शत-प्रतिशत वसूली सुनिश्चित करनी होगी। उन्होंने कहा कि राजस्व वसूली शासन की प्राथमिकता में शामिल है और इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही अथवा बहानेबाजी स्वीकार नहीं की जाएगी।
लक्ष्यपूर्ति की कार्रवाई सिर्फ कागजों में बर्दाश्त नहीं- तहसीलदार सदर
तहसीलदार ने अमीनों को दो टूक चेतावनी देते हुए कहा कि जिस कर्मचारी को जो जिम्मेदारी दी गई है, उसका ईमानदारी और गंभीरता से निर्वहन करना होगा। लक्ष्य पूरा नहीं करने के पीछे अनावश्यक बहाने बनाने या केवल कागजों पर कार्रवाई दिखाने की प्रवृत्ति बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारियों ने वसूली से संबंधित अभिलेखों की भी समीक्षा करते हुए लंबित प्रकरणों को तेजी से निस्तारित करने पर जोर दिया।
समीक्षा बैठक में अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया कि राजस्व वसूली के काम में किसी तरह की ढिलाई मिलने पर संबंधित अमीन की जिम्मेदारी तय की जाएगी। अमीनों को निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित रूप से भ्रमण कर बकायेदारों से संपर्क करें और नियमानुसार वसूली की कार्रवाई पूरी करें। साथ ही वसूली की प्रगति को समय-समय पर उच्चाधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।
राजस्व वसूली केवल औपचारिकता नहीं,अमिनों का दायित्व
तहसीलदार सत्य प्रकाश गुप्ता ने कहा कि राजस्व वसूली केवल औपचारिकता पूरी करने का कार्य नहीं है। प्रत्येक अमीन को अपने दायित्व को गंभीरता से समझना होगा। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वसूली कार्य की लगातार निगरानी की जाए और जिन क्षेत्रों में प्रगति कमजोर है, वहां विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने संकेत दिया कि अगली समीक्षा में यदि किसी कर्मचारी की प्रगति संतोषजनक नहीं मिली तो उसके खिलाफ विभागीय स्तर पर कार्रवाई की जा सकती है। उन्होंने बैठक में साफ संदेश दिया कि सदर तहसील क्षेत्र में वसूली अभियान को अब पूरी सख्ती के साथ आगे बढ़ाया जाएगा। अमीनों को लक्ष्य पूरा करने के साथ ही लंबित वसूली प्रकरणों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों की सख्ती के बाद अमीनों में भी हड़कंप की स्थिति रही। प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया कि सरकारी राजस्व की वसूली में लापरवाही, टालमटोल और खानापूर्ति करने वालों के खिलाफ कार्रवाई तय है।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







