आज की ताजा खबर
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
महराजगंज: श्रावण मास की तैयारियों का डीआईजी ने लिया जायजा, पंचमुखी शिव मंदिर इटहिया का किया निरीक्षण
दुष्कर्म व नेपाल ले जाकर बेचने की साजिश का आरोप, पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार
करोड़ों खर्च, फिर भी शुद्ध पेयजल से वंचित ग्रामीण; चार साल बाद भी अधूरी पड़ी जल जीवन मिशन की योजनाएं
Lucknow Cyber Fraud: फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 119 गिरफ्तार, 250 करोड़ की ठगी का खुलासा | UP News
बेटी के जन्म पर महाराजा भवन में मना 'लक्ष्मी उत्सव', लड्डू महाराज ने नातिन के चरण माथे लगाकर की पूजा
लोहिया पार्क में योग की गूंज, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सैकड़ों योग साधकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
GSVM मेडिकल कॉलेज में खुलेगी AI आधारित लो विजन यूनिट, धुंधली दृष्टि वाले मरीजों को मिलेगा बड़ा सहारा
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को संबोधित अटेवा ने तहसीलदार सदर पडरौना को सौंपा ज्ञापन
- दैनिक लोक भारती
- 21 Aug, 2026
अटेवा पेंशन बचाओ मंच के जिलाध्यक्ष अजय कुमार के नेतृत्व में निकाला गया पेंशन तिरंगा यात्रा
कुशीनगर। प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार बंधु के आवाहन परअटेवा पेंशन बचाओ मंच कुशीनगर के जिलाध्यक्ष अटेवा अजय कुमार के नेतृत्व में पेंशन तिरंगा यात्रा निकाला गया।
अटेवा पेंशन बचाओ मंच कुशीनगर ने प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार बंधु के आवाहन पर जिलाध्यक्ष अटेवा अजय कुमार के नेतृत्व में पेंशन तिरंगा यात्रा निकाला और पुरानी पेंशन की पुनः बहाली व निजीकरण, टेट अनिवार्यता की समाप्ति के लिए प्रधानमंत्री भारत सरकार व मुख्यमंत्री उप्र सरकार को संबोधित तहसीलदार सदर पडरौना को ज्ञापन सौंपा गया। यह यात्रा गोस्वामी तुलसीदास इंटरमीडिएट कॉलेज पडरौना से शुरु होकर डॉ बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर पार्क कठकुइयाँ मोड पर संपन्न हुई। उक्त कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उ0प्र0मा0शि0 संघ के प्रदेश महामंत्री राजीव यादव उपस्थित रहे।
तिरंगा यात्रा के पूर्व आयोजित सभा को संबोधित करते हुए अटेवा जिलाध्यक्ष अजय कुमार ने कहा की 1 जनवरी 2004 को केंद्र सरकार और 1 अप्रैल 2005 को उत्तरप्रदेश सरकार ने शिक्षकों, कर्मचारियों को मिलने वाली पुरानी पेंशन व्यवस्था को बंद कर दिया,साथ ही साथ अर्धसैनिक बलों की पुरानी पेंशन व्यवस्था को भी बंद कर दिया।
पुरानी पेंशन अर्ध सैनिक बलों, शिक्षक, कर्मचारियों, अधिकारियों का हक है जो उन्हें बुढ़ापे में मान सम्मान से जीने और सामाजिक सुरक्षा की आजादी प्रदान करती है। इसके साथ ही देश में निजीकरण करके सरकारी कंपनियों को लगातार बेचा जा रहा है जिससे आने वाली पीढ़ियों के लिए सरकारी नौकरियां समाप्त होती जा रही हैं।
निजीकरण देश के लिए घातक है इसलिए अटेवा निजीकरण को समाप्त करने की मांग करते हुए सभी अर्धसैनिक बलों, शिक्षको,कर्मचारियों अधिकारियों, की पुरानी पेंशन के लिए दिन-रात संघर्षरत है और एक दिन यह लड़ाई हम जरूर जीतेंगे। प्रदेश महामंत्री राजीव यादव ने कहा सैनिकों को वन रैंक वन पेंशन, कर्मचारियों को ओपीएस और एनपीएस और नेताओं को एक नहीं चार-चार पेंशन दी जा रही है जो समाज में पेंशन को लेकर भेद पैदा करती है। हमारी सरकार से मांग है की कर्मचारियों की पुरानी पेंशन व्यवस्था को हुबहु बहाल करें।
सभा को संबोधित करते हुए जिला महामंत्री सुनील पाल ने कहा कि सरकार हम सभी के साथ हुए अन्याय को दूर करे, साथ ही 2010 के पहले शिक्षकों पर TET की अनिवार्यता थोपने का काम कर रही है जो बेहद गलत है, क्योकि पूरे उ0प्र0 में काफी संख्या में प्रभावित हो रहे है इस पर सरकार को गंभीरता पूर्वक विचार करते हुवे सकारात्मक पहल करना चाहिए जिला कोषाध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि हम शिक्षक,कर्मचारियों को nps या ups मंजूर नहीं है।हम हूबहू पुरानी पेंशन की बहाली चाहते हैं।इसके लिए हम आगामी 25 सितंबर को लखनऊ में विशाल रैली भी करने जा रहे हैं।
जिलाध्यक्ष उ0प्र0मा0शि0 संघ ओमप्रकाश शर्मा ने कहा अर्धसैनिक बल देश की सीमाओं पर कठिन ड्यूटी में तैनात है,वे देश की सुरक्षा मे अपना सर्वस्व न्यौछावर करते हैं,ऐसे वीर जवानों की पेंशन बन्द करना बेहद अन्याय पूर्ण है,सबसे पहले सरकार उनकी पेंशन दे,भले ही 2 दिन बाद हमारी पेंशन दे।।
सभा को जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह,प्राथमिक शिक्षक संघ के महामंत्री धर्मप्रकाश पाठक,माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा,TSCT के प्रांतीय उपाध्यक्ष अखिलेश मिश्रा, जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव, यूटा के जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र कुशवाहा, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ से अविनाश शुक्ला, महामंत्री दिलीप पांडे आदि ने संबोधित किया। उक्त कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग, लेखपाल संघ, नर्सेज संघ, सफाई कर्मचारी संघ, मदरसा संघ,के अलावा अन्य कई विभागों का समर्थन प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में अटेवा के पदाधिकारी असगर अली, विनोद कुमार, विनय यादव, भानुप्रताप, विजय प्रताप सिंह, राजमन यादव, वीरेंद्र राजभर, नंदलाल पाल, दिनेश कुशवाहा, सिद्धार्थ यादव, अनुराग पटेल, संजय सिंह, पंकज यादव, ओमपाल सिंह, सूबेदार निगम, रवि प्रकाश, यशपाल, अर्जुन राम, विजय, प्रेमचंद, नन्हे लाल, मुकेश बैरागी, धर्मेंद्र कुशवाहा, धर्मेंद्र सिंह, सतेंद्र कुमार, रत्नेश, धनंजय तालुकदार, राजीव उपाध्याय, विजय चंद, सूर्यकांत, प्रमोद मौर्य, दिनेश यादव, इत्यादि के साथ हजारों की संख्या में शिक्षक, कर्मचारी, अधिकारी उपस्थित रहे।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Virendra Kumar Rajbhar
हम सभी की पेंशन की आवाज उठाने के लिए आपका बहुत बहुत बहुत आभार व धन्यवाद🙏🙏

ई_पेपर







