आज की ताजा खबर

कांवड़ियों पर हो अधिक से अधिक पुष्पवर्षा, सुविधाओं का रखा जाए पूर्ण ध्यान: डॉ. अरुण कुमार

top-news

परविन्दर प्रताप सिंह

बदायूँ। श्रावण मास के अंतिम सप्ताह के दृष्टिगत कलेक्ट्रेट स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में शुक्रवार को विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। \

जनपद के प्रभारी मंत्री व प्रदेश के वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. अरुण कुमार ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि कांवड़ियों पर जगह-जगह अधिक से अधिक पुष्पवर्षा की जाए और उनकी सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा जाए।


प्रभारी मंत्री ने कछला से बदायूँ मार्ग पर स्वास्थ्य शिविर लगाने और अंतिम सप्ताह में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि लाभार्थीपरक योजनाओं (प्रधानमंत्री आवास, आयुष्मान, पेंशन आदि) में पात्रों को परेशान करने या अवैध आर्थिक सहयोग मांगने पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने खाद वितरण (यूरिया व डीएपी) में पीओएस मशीन और गोदाम के स्टॉक के अंतर की जांच का मुद्दा उठाया, जिस पर सत्यापन कराने के निर्देश दिए गए। बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने भी क्षेत्रीय समस्याएं रखीं।

जिलाधिकारी अवनीश राय ने विकास योजनाओं को शत-प्रतिशत पूर्ण कराने और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने कांवड़ यात्रा की सकुशल सुरक्षा व्यवस्था का भरोसा दिया। बैठक के उपरांत प्रभारी मंत्री, अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने बालाजी मंदिर के समीप कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा की तथा खाद्य सामग्री का वितरण किया। इस दौरान सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, सीडीओ गामिनी सिंगला सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *