आज की ताजा खबर

राम मंदिर आंदोलन के नायक बाबू कल्याण सिंह को भाजपा ने किया नमन

top-news

पुण्यतिथि पर भाजपा कानपुर उत्तर ने आयोजित की श्रद्धांजलि सभा, कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित कर किया याद

कानपुर। पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता स्वर्गीय बाबू कल्याण सिंह की पुण्यतिथि पर भारतीय जनता पार्टी कानपुर उत्तर की ओर से श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बाबूजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके राष्ट्रवादी विचारों, जनसेवा और संगठन के प्रति समर्पण को याद किया।

श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए विधायक नीलिमा कटियार, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश अवस्थी और जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने बाबू कल्याण सिंह के व्यक्तित्व और राजनीतिक जीवन पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि बाबूजी ने अपने अडिग संकल्प, राष्ट्रवादी सोच और जनसेवा के जरिए भारतीय राजनीति में अलग पहचान बनाई।


राम मंदिर आंदोलन में निभाई अहम भूमिका

वक्ताओं ने कहा कि राम मंदिर आंदोलन के दौरान बाबू कल्याण सिंह के दृढ़ नेतृत्व ने उन्हें देश की राजनीति में विशिष्ट स्थान दिलाया। उनके संघर्ष, सादगी और सिद्धांतों के प्रति प्रतिबद्धता ने उन्हें भाजपा के कार्यकर्ताओं और समर्थकों के बीच विशेष सम्मान दिलाया।

उन्होंने कहा कि बाबू कल्याण सिंह का पूरा राजनीतिक जीवन राष्ट्रहित और जनसेवा के लिए समर्पित रहा। उनके विचार और कार्य आने वाली पीढ़ियों के साथ-साथ भाजपा कार्यकर्ताओं को निरंतर प्रेरणा देते रहेंगे। कार्यकर्ताओं ने कहा कि बाबूजी ने अपने सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं किया और संगठन को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कार्यकर्ताओं ने लिया आदर्शों पर चलने का संकल्प

कार्यक्रम के दौरान मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाबू कल्याण सिंह के आदर्शों और सिद्धांतों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि बाबूजी का जीवन राष्ट्र और समाज की सेवा के लिए समर्पित रहा, इसलिए उनका योगदान हमेशा याद किया जाता रहेगा।

श्रद्धांजलि सभा में महामंत्री प्रमोद विश्वकर्मा, अवधेश सोनकर, जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा, उपाध्यक्ष शिवांग मिश्रा, नवाब सिंह, सीमा एमबीए, वास्ते त्रिपाठी, रीता पासवान, विनोद पाल, मोनेन्द्र राजपूत, रामजी गुप्ता, प्रशांत त्रिपाठी, राधा सैनी, अभिमन्यु सक्सेना, सोनू राठौर, सचिवेंद्र सिंह सेंगर, सुरेश गुप्ता, जिशान अहमद, स्पर्श कटियार, पीयूष आनंद सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *