आज की ताजा खबर
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
महराजगंज: श्रावण मास की तैयारियों का डीआईजी ने लिया जायजा, पंचमुखी शिव मंदिर इटहिया का किया निरीक्षण
दुष्कर्म व नेपाल ले जाकर बेचने की साजिश का आरोप, पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार
करोड़ों खर्च, फिर भी शुद्ध पेयजल से वंचित ग्रामीण; चार साल बाद भी अधूरी पड़ी जल जीवन मिशन की योजनाएं
Lucknow Cyber Fraud: फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 119 गिरफ्तार, 250 करोड़ की ठगी का खुलासा | UP News
बेटी के जन्म पर महाराजा भवन में मना 'लक्ष्मी उत्सव', लड्डू महाराज ने नातिन के चरण माथे लगाकर की पूजा
लोहिया पार्क में योग की गूंज, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सैकड़ों योग साधकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
GSVM मेडिकल कॉलेज में खुलेगी AI आधारित लो विजन यूनिट, धुंधली दृष्टि वाले मरीजों को मिलेगा बड़ा सहारा
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
- दैनिक लोक भारती
- 21 Aug, 2026
महराजगंज I जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में श्रमिकों के पंजीकरण, अधिष्ठान पंजीयन तथा निर्माण श्रमिकों के लिए संचालित कल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की बिंदुवार समीक्षा की गई।
इस दौरान जिलाधिकारी ने निर्माण कार्य कराने वाले सभी विभागों एवं कार्यदायी संस्थाओं से समन्वय स्थापित कर अधिक से अधिक पात्र श्रमिकों का पंजीकरण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने वीबी-जी राम जी योजना के लाभार्थियों का भी अभियान चलाकर श्रम विभाग में पंजीकरण सुनिश्चित कराने को कहा। जुलाई 2026 तक मात्र 152 अधिष्ठानों के पंजीयन पर असंतोष व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी ने अधिष्ठान पंजीयन की प्रगति में तेजी लाने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड (बीओसीडब्ल्यू) द्वारा संचालित योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार कर पात्र श्रमिकों को अधिकतम लाभ दिलाने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने मातृत्व शिशु एवं बालिका मदद योजना के अंतर्गत अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों के आवेदन कराने के लिए जिला कार्यक्रम अधिकारी एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी से समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए। साथ ही संत रविदास शिक्षा प्रोत्साहन योजना तथा निर्माण कामगार मृत्यु एवं दिव्यांगता सहायता योजना के प्रभावी क्रियान्वयन और व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश भी दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि श्रमिक समाज का संवेदनशील एवं अपेक्षाकृत कमजोर वर्ग है, जिसे शासन एवं प्रशासन की सहायता की आवश्यकता होती है। उन्होंने निर्देशित किया कि विभाग केवल योजनाओं का प्रचार-प्रसार तक सीमित न रहे, बल्कि संबंधित विभागों से समन्वय कर पात्र श्रमिकों को योजनाओं का वास्तविक लाभ दिलाना सुनिश्चित करे।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह, श्रम प्रवर्तन अधिकारी गणेश कुमार, सहायक आयुक्त उद्योग राकेश जायसवाल, अधिशासी अभियंता आरईडी प्रवीण भारती सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







