आज की ताजा खबर

जस्टिस मोर्चा की ‘जेन ज़ी कनेक्ट यात्रा’ पहुंची कुशीनगर

top-news

कसया, कुशीनगर। जस्टिस मोर्चा के बैनर तले  गुरुवार क़ो गोरखपुर के चौरी चौरा से शुरू हुईं जेन जी  कनेक्ट साईकिल यात्रा दूसरे दिन शुक्रवार क़ो प्रियेश पाण्डेय के नेतृत्व में कुशीनगर  पहुंची।जहाँ साईकिल यात्रियों ने कुशीनगर मुख्य गेट पर नई शिक्षा नीति का विरोध करते हुए सरकार विरोधी नारे लगाएं और अपनी दस सूत्रीय मांगो क़ो रखी ।
मुख्य गेट पर जेन जी कनेक्ट यात्रियों ने नुक्कड़ सभा आयोजित किया। सभा क़ो सम्बोधित करते हुए प्रियेश पाण्डेय ने कहा कि हम नई शिक्षा नीति और इस शिक्षा नीति क़ो लाने वाली सरकार का पुरजोर विरोध करते हैं।उन्होंने कहा कि यह मोदी सरकार शिक्षा क़ो शिक्षा क़ो मौलिक अधिकार की तरह नही बल्कि एक बाजार की तरह देखती है। नई शिक्षा नीति कहती है कि छात्रों की पढ़ाई ( शिक्षा )का खर्च  छात्रों से लिया जायेगा।

उन्होंने आगे कहा कि हम देख रहे हैं कि उत्तर प्रदेश में 8-8 साल से भर्तियां रुकी हुईं हैं, जो उचित नही है। हम सरकार से सालाना कैलेंडर के हिसाब से भर्ती की मांग कर रहे हैं, सभी सरकारी रिक्त पद तत्काल भरे जाएं। परीक्षाओ में पारदर्शिता हो, नार्मलाइजेशन खत्म हो, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी क़ो भंग किया जाय, नई शिक्षा नीति 2020 वापस ली जाय, ठेका, संविदा प्रथा बंद हो और सामान काम का सामान वेतन मिले।
निजी स्कूलों की फीस की अधिकतम सीमा सरकार तय करें, पेपर लीक और भर्ती प्रक्रिया में धांधली के खिलाफ आंदोलन करने वाले छात्रों / शिक्षकों पर दर्ज सभी मुकदमे वापस हो। उन्होंने कहा कि यह कैसे हो सकता है कि एक स्कूल एक परिवार से लाखो रूपये लें सकता है। यह असमानता क़ो बढ़ावा देने का काम सरकार कर रही है। हम सब कॉलेजो की शोधार्थियों के लिए समान फेलोशिप की मांग करते हैं।
उन्होंने कहा कि एक विश्वविद्यालय में कोई शिक्षक 30 हजार में पढ़ा रहा है, तो उसी कॉलेज में कोई 3 लाख में पढ़ा रहा है।यात्रा के दौरान स्कूलों, कॉलेजों, कोचिंग संस्थानों और बाजारों में नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से छात्रों, युवाओं और आम नागरिकों से संवाद किया गया।
साथ ही पर्चों के माध्यम से जस्टिस मोर्चा की मांगों और शिक्षा एवं रोजगार से जुड़े सवालों को जनता के बीच पहुँचाया गया।जस्टिस मोर्चा के सदस्य जेन ज़ी कनेक्ट यात्रा का उद्देश्य इन्हीं सवालों को गाँव-गाँव, कस्बे-कस्बे और शहरों तक ले जाना तथा युवाओं को इन मुद्दों पर एकजुट करना है।
यह 43 दिवसीय यात्रा गोरखपुर से शुरू होकर कुशीनगर, देवरिया, बलिया, मऊ, आजमगढ़, गाज़ीपुर, वाराणसी, जौनपुर, प्रयागराज, प्रतापगढ़ और रायबरेली होते हुए 2 अक्टूबर को लखनऊ पहुँचेगी। यात्रा के हर पड़ाव पर छात्रों, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं, शिक्षकों और आम नागरिकों के साथ संवाद, नुक्कड़ सभाएँ और जनसभाएँ आयोजित की जाएंगी। रात्रि विश्राम के बाद आज शनिवार क़ो यात्रा कुशीनगर से शुरू होकर कसया बाज़ार, सिसवा, तरकुलवा, कंचनपुर होते हुए रामपुर कारखाना के लिए जाएगी।जस्टिस मोर्चा के सदस्य सूफी सलीम ने कहा कि 02 अक्टूबर को लखनऊ में जेन ज़ी कनेक्ट यात्रा के समापन के साथ पेपर लीक, भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता और शिक्षा सुधार के सवालों पर एक बड़े युवा आंदोलन का आगाज़ किया जाएगा। मोर्चा ने प्रदेश के छात्रों और युवाओं से अपील की है कि वे इस यात्रा से जुड़ें और शिक्षा एवं रोजगार के सवालों को प्रदेश की राजनीति के केंद्र में लाने के लिए एकजुट हों।इस दौरान अनुज, प्रिन्स, विवेक, महेंद्र, अहमद, सुधांशु, अवनीश आदि सहित 20 साईकिल यात्री शामिल रहे।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *