आज की ताजा खबर
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
महराजगंज: श्रावण मास की तैयारियों का डीआईजी ने लिया जायजा, पंचमुखी शिव मंदिर इटहिया का किया निरीक्षण
दुष्कर्म व नेपाल ले जाकर बेचने की साजिश का आरोप, पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार
करोड़ों खर्च, फिर भी शुद्ध पेयजल से वंचित ग्रामीण; चार साल बाद भी अधूरी पड़ी जल जीवन मिशन की योजनाएं
Lucknow Cyber Fraud: फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 119 गिरफ्तार, 250 करोड़ की ठगी का खुलासा | UP News
बेटी के जन्म पर महाराजा भवन में मना 'लक्ष्मी उत्सव', लड्डू महाराज ने नातिन के चरण माथे लगाकर की पूजा
लोहिया पार्क में योग की गूंज, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सैकड़ों योग साधकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
GSVM मेडिकल कॉलेज में खुलेगी AI आधारित लो विजन यूनिट, धुंधली दृष्टि वाले मरीजों को मिलेगा बड़ा सहारा
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
तेज रफ्तार स्कार्पियो ने बाइक में मारी टक्कर, घायल उदय प्रताप की इलाज के दौरान मौत
- दैनिक लोक भारती
- 22 Aug, 2026
सलमान
बेला औरैया। बेला-दिबियापुर मार्ग पर नीमहार मोड़ के सामने शुक्रवार को तेज रफ्तार स्कार्पियो और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद चालक स्कार्पियो को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
कन्नौज जनपद के थाना सकरावा क्षेत्र के नगला खेमकरन गांव निवासी उदय प्रताप (लगभग 30-35 वर्ष) पुत्र वृंदावन लाल शुक्रवार को बाइक से बेला की ओर जा रहे थे। बताया गया कि वह अपने गांव से सहार में रह रही पत्नी प्रीति से मिलने आए थे। जैसे ही वह बेला-दिबियापुर मार्ग पर नीमहार मोड़ के सामने पहुंचे, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार स्कार्पियो ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक और स्कार्पियो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। बाइक सवार उदय प्रताप उछलकर सड़क किनारे स्थित खड्ड में जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
टायर फटने पर वाहन छोड़कर भागा चालक
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद स्कार्पियो चालक वाहन लेकर मौके से भागने का प्रयास करने लगा। कुछ दूर जाने के बाद स्कार्पियो का अगला टायर फट गया। इसके बाद चालक वाहन को छोड़कर मौके से फरार हो गया। बताया गया कि स्कार्पियो में महिला और बच्चे भी सवार थे, जो पीछे से आ रही एक कार में बैठकर वहां से चले गए।
पुलिस ने पहुंचकर घायल को अस्पताल भेजा
घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 और थाना पुलिस मौके पर पहुंची। उपनिरीक्षक अनिलेश कुमार, मुख्य आरक्षी अनिल कुमार, आरक्षी विशाल तंवर और अंकुश ने घायल उदय प्रताप को एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए सीएचसी सहार भेजा। पुलिस ने घायल की पहचान कर उसके परिजनों को घटना की जानकारी दी। वहीं मौके पर पड़ी क्षतिग्रस्त बाइक और स्कार्पियो को कब्जे में लेकर थाने में खड़ा करा दिया गया।
बिजली विभाग में संविदा पर करते थे काम
परिजनों के अनुसार उदय प्रताप पिछले करीब आठ वर्षों से बिजली विभाग में संविदा पर कार्यरत थे और सौरिख क्षेत्र में उनकी तैनाती थी। शुक्रवार को वह अपने परिवार से मिलने के लिए आए थे। हादसे के बाद गंभीर हालत में उनका उपचार चल रहा था, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
पत्नी और दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
उदय प्रताप की शादी करीब 15 वर्ष पहले वर्ष 2010 में प्रीति के साथ हुई थी। उनके दो बेटे दीपांशु (13) और मयंक (8) हैं। हादसे में उदय प्रताप की मौत की खबर मिलते ही पत्नी और दोनों बच्चों सहित पूरे परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
तीन भाइयों में मंझले थे उदय प्रताप
मृतक तीन भाइयों में मंझले थे। उनके बड़े भाई मुनीश कुमार (लगभग 35 वर्ष) और छोटे भाई पवन कुमार (लगभग 28 वर्ष) हैं। तीनों भाइयों की शादी हो चुकी है और सभी गांव में ही रहते हैं। उदय प्रताप की मौत से परिवार और गांव में शोक का माहौल है।
पुलिस ने शुरू की जांच
थाना प्रभारी निरीक्षक ललितेश नारायण त्रिपाठी ने बताया कि दुर्घटना में घायल व्यक्ति को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया था। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। दुर्घटना में शामिल स्कार्पियो और बाइक को कब्जे में लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा फरार चालक की तलाश की जा रही है।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







