आज की ताजा खबर
समाज में बदनामी के डर से पिता ने बेटी को उतारा मौत के घाट, रिश्तेदार के साथ मिलकर जंगल में दफनाया शव
‘श्रद्धा दुबे महत्वाकांक्षी लड़की है’, शिवा शर्मा मामले में फिल्म निर्देशक विपिन अग्निहोत्री का बयान
एमडीएम पर सवाल: शिकायत के एक माह बाद भी नहीं बदली संस्था, घटिया भोजन के आरोपों पर कार्रवाई का इंतजार
शिरडी में श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था, वरिष्ठ नागरिकों के दर्शन से लेकर महाप्रसाद तक की सुविधा
विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना उनके उज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-विनय जायसवाल
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
55 साल से किराया नहीं देने पर सीतापुर शहर कांग्रेस कार्यालय खाली, प्रशासन ने जड़ा ताला
- दैनिक लोक भारती
- 22 Aug, 2026
अनुराग मिश्रा
सीतापुर। शहर के घंटाघर स्थित नगर पालिका की ऐतिहासिक इमारत में लंबे समय से संचालित हो रहे शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यालय को शनिवार सुबह प्रशासन ने खाली करा दिया। करीब 55 वर्षों से किराया जमा नहीं किए जाने के चलते नगर पालिका ने कार्यालय के कब्जे को अवैध माना था। पूर्व में जारी नोटिस की समयसीमा पूरी होने के बाद प्रशासनिक टीम शनिवार सुबह करीब नौ बजे मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की।
जानकारी के अनुसार नगर पालिका की ऐतिहासिक इमारत में शहर कांग्रेस कमेटी का कार्यालय संचालित हो रहा था। नगर पालिका की ओर से करीब 15 दिन पूर्व कार्यालय खाली करने का नोटिस जारी किया गया था।
कांग्रेस पदाधिकारियों ने प्रशासन के इस आदेश के खिलाफ हाईकोर्ट का भी रुख किया था। मामले की सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने उनकी अपील खारिज कर दी थी। इसके बाद निर्धारित समय सीमा पूरी होने पर प्रशासन ने भवन खाली कराने की कार्रवाई की।
शनिवार सुबह एसडीएम सदर, तहसीलदार और नगर पालिका के अधिकारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। प्रशासनिक टीम ने कार्यालय में लगे शहर कांग्रेस कमेटी के बोर्ड को हटवाया। इसके बाद भवन पर नगर पालिका की ओर से अपना ताला जड़ दिया गया। कार्रवाई के दौरान मौके पर काफी हलचल रही।
प्रशासन के मुताबिक नगर पालिका की संपत्ति का लंबे समय से किराया जमा नहीं किया गया था। करीब 55 वर्षों से किराया न दिए जाने के कारण कब्जे को नियमों के विपरीत माना गया और नियमानुसार कार्यालय खाली कराने की कार्रवाई की गई।
एसडीएम सदर डॉ. जनार्दन ने बताया कि नगर पालिका की ओर से जारी नोटिस की समयसीमा समाप्त हो चुकी थी। न्यायालय में भी संबंधित पक्ष को राहत नहीं मिली। निर्धारित प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रशासनिक टीम ने मौके पर पहुंचकर भवन को खाली कराया और नगर पालिका ने उस पर अपना कब्जा ले लिया।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







