आज की ताजा खबर
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
महराजगंज: श्रावण मास की तैयारियों का डीआईजी ने लिया जायजा, पंचमुखी शिव मंदिर इटहिया का किया निरीक्षण
दुष्कर्म व नेपाल ले जाकर बेचने की साजिश का आरोप, पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार
करोड़ों खर्च, फिर भी शुद्ध पेयजल से वंचित ग्रामीण; चार साल बाद भी अधूरी पड़ी जल जीवन मिशन की योजनाएं
Lucknow Cyber Fraud: फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 119 गिरफ्तार, 250 करोड़ की ठगी का खुलासा | UP News
बेटी के जन्म पर महाराजा भवन में मना 'लक्ष्मी उत्सव', लड्डू महाराज ने नातिन के चरण माथे लगाकर की पूजा
लोहिया पार्क में योग की गूंज, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सैकड़ों योग साधकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
GSVM मेडिकल कॉलेज में खुलेगी AI आधारित लो विजन यूनिट, धुंधली दृष्टि वाले मरीजों को मिलेगा बड़ा सहारा
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
अछल्दा स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव को लेकर धरना, 15 दिन में बहाली न हुई तो 7 सितंबर को होगा बड़ा आंदोलन
- दैनिक लोक भारती
- 22 Aug, 2026
अमित झा
अछल्दा औरैया। कोरोना काल में बंद किए गए ट्रेनों के ठहराव को दोबारा बहाल कराने की मांग को लेकर शनिवार को भारतीय किसान मजदूर यूनियन अराजनैतिक भारत के कार्यकर्ताओं ने अछल्दा रेलवे स्टेशन के बाहर टेंट लगाकर धरना प्रदर्शन किया। धरने का नेतृत्व संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर धनंजय सिंह ने किया।
धरने के बाद कार्यकर्ताओं ने स्टेशन मास्टर को ज्ञापन सौंपकर अछल्दा स्टेशन पर पूर्व में रुकने वाली ट्रेनों के ठहराव बहाल करने की मांग की। संगठन ने बताया कि कोरोना महामारी के दौरान कई ट्रेनों का अछल्दा (ULD) स्टेशन पर ठहराव बंद कर दिया गया था।
परिस्थितियां सामान्य होने और यात्रियों की संख्या बढ़ने के बावजूद ठहराव बहाल न होने से छात्रों, मरीजों, व्यापारियों और नौकरीपेशा लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
संगठन ने सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस (15484 डाउन/15483 अप), कानपुर-अलीगढ़ सुपरफास्ट मेमू (04190 डाउन/04189 अप) और संगम एक्सप्रेस (14164 डाउन/14163 अप) का ठहराव पुन: शुरू करने की मांग की। इसके साथ ही स्टेशन रोड से महेवा रोड तक पैदल रेल पुल बनाने की भी मांग रखी गई।
धरने को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर धनंजय सिंह ने कहा कि यदि 15 दिन के भीतर ट्रेनों का ठहराव बहाल नहीं किया गया तो 7 सितंबर को अछल्दा स्टेशन पर बड़ा धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर थाना पुलिस और आरपीएफ मौजूद रही।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







