आज की ताजा खबर

पुरवार-पोरवाल महासभा का 102वां स्थापना दिवस एक सितंबर को, भव्य आयोजन की तैयारियां तेज

top-news

पौधारोपण, संगीतमयी सुंदरकांड, रंगोली व दीपमालिका कार्यक्रम होंगे आयोजित

हिमांशु दुबे

औरैया। अखिल भारतीय पुरवार पोरवाल महासभा की औरैया इकाई की आवश्यक बैठक ब्लॉक गेट के समीप स्थित जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष शिवकुमार पुरवार की अध्यक्षता में हुई। बैठक में आगामी एक सितंबर 2026 को राष्ट्रीय महासभा के 102वें स्थापना दिवस को भव्य रूप से मनाने की तैयारियों पर विचार-विमर्श किया गया और आयोजकों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।


जिला महामंत्री कपिल गुप्ता ने बताया कि स्थापना दिवस के अवसर पर प्रातःकाल काली माता मंदिर परिसर में पौधारोपण अभियान चलाया जाएगा। इसके बाद शाम को संगीतमयी सुंदरकांड पाठ, रंगोली एवं दीपमालिका सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे।

पौधारोपण अभियान की जिम्मेदारी पर्यावरण प्रहरी मनीष पुरवार ‘हीरु’, सुंदरकांड पाठ के आयोजन की जिम्मेदारी कपिल गुप्ता तथा रंगोली एवं दीपमालिका कार्यक्रम की जिम्मेदारी महिला टीम को सौंपी गई।

प्रांतीय उपाध्यक्ष आनंद गुप्ता ‘डाबर’ ने कहा कि स्थापना दिवस समारोह में औरैया जनपद सहित आसपास के क्षेत्रों में निवास कर रहे समाज के प्रतिभावान लोगों को भी आमंत्रित किया जाएगा।

जिलाध्यक्ष शिवकुमार पुरवार ने कहा कि कार्यक्रम को भव्य और सफल बनाने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार के साथ समाज के लोगों की अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा।

राष्ट्रीय परिचय सम्मेलन एवं सामूहिक विवाह के राष्ट्रीय संयोजक आनंदनाथ गुप्ता एडवोकेट ने समाज के जागरूक बंधुओं, युवाओं और महिला शक्ति से बड़ी संख्या में कार्यक्रम में सहभागिता करने की अपील की।

बैठक का संचालन महामंत्री कपिल गुप्ता ने किया। इस दौरान राष्ट्रीय मंत्री विनय पुरवार, प्रांतीय उपाध्यक्ष आनंद गुप्ता डाबर, अखिल भारतीय वैश्य परिषद एकता परिषद के जिलाध्यक्ष विपिन पोरवाल ‘बंटू’, नगर अध्यक्ष देवमुनि पोरवाल, जिला कोषाध्यक्ष आदित्य पोरवाल, नगर अध्यक्ष मनीष पुरवार, नामित सभासद मनोज गुप्ता, महिला जिलाध्यक्ष एकता पुरवार सहित नितिन पुरवार, गिरीश पुरवार, बीना गुप्ता, श्वेता पोरवाल, साधना पुरवार, राम आसरे गुप्ता, रानू पोरवाल, किशन पुरवार आदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *