आज की ताजा खबर

घंटाघर एक्सप्रेस रोड पर फूड विभाग की छापेमारी से भड़के व्यापारी, दुकानें बंद कर किया प्रदर्शन

top-news

कार्रवाई के विरोध में सड़क पर उतरे कारोबारी, जाम लगाया; पुलिस ने समझाकर खुलवाया रास्ता

संजीव शुक्ला,अरविन्द पाण्डेय 

कानपुर। घंटाघर एक्सप्रेस रोड पर शनिवार को फूड विभाग की टीम की छापेमारी के बाद व्यापारियों में नाराजगी फैल गई। दुकानों पर हुई कार्रवाई से आक्रोशित व्यापारियों ने विरोध में अपनी-अपनी दुकानें बंद कर दीं। देखते ही देखते बड़ी संख्या में व्यापारी सड़क पर उतर आए और विरोध प्रदर्शन करते हुए मार्ग पर जाम लगा दिया।

बताया गया कि फूड विभाग की टीम शनिवार को घंटाघर एक्सप्रेस रोड स्थित विभिन्न दुकानों पर जांच और छापेमारी के लिए पहुंची थी। टीम की कार्रवाई शुरू होते ही आसपास के व्यापारियों में नाराजगी फैल गई। व्यापारियों ने कार्रवाई के विरोध में दुकानें बंद कर दीं और सड़क पर एकत्र होकर विरोध जताना शुरू कर दिया।


सड़क पर लगा जाम, पुलिस ने संभाला मोर्चा

व्यापारियों के सड़क पर उतरने से एक्सप्रेस रोड पर यातायात प्रभावित हो गया और कुछ समय के लिए जाम की स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शन कर रहे व्यापारियों से बातचीत शुरू की।

पुलिस ने व्यापारियों को समझाते हुए सड़क से हटने और यातायात सुचारु करने की अपील की। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने व्यापारियों को शांत कराया, जिसके बाद सड़क से जाम हटाया जा सका।


व्यापारी नेता ने मौके पर पहुंचकर ली जानकारी

मामले की जानकारी मिलने पर व्यापारी नेता ज्ञानेश मिश्रा भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने व्यापारियों से बातचीत कर फूड विभाग की कार्रवाई के संबंध में जानकारी ली। छापेमारी को लेकर व्यापारियों में काफी नाराजगी दिखाई दी।

फिलहाल पुलिस मौके पर मौजूद है और स्थिति पर नजर रख रही है। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद यातायात व्यवस्था को सामान्य कराया गया। वहीं फूड विभाग की कार्रवाई को लेकर व्यापारियों की नाराजगी बनी हुई है।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *