आज की ताजा खबर

दांतों के दर्द और कैंसर की आशंका से परेशान युवती ने कुएं में कूदकर दी जान, तीन दिन बाद मिला शव

top-news

रोशनलाल राजपूत

सहार-औरैया। थाना सहायल क्षेत्र के पुरवा कन्हई गांव में दांतों के दर्द और कैंसर होने की आशंका से परेशान 23 वर्षीय युवती ने कथित तौर पर कुएं में कूदकर जान दे दी।

शनिवार को उसका शव गांव के बाहर स्थित कुएं में तैरता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


गांव निवासी वीरेंद्र कुमार के अनुसार उनकी बेटी संध्या को काफी समय से दांतों में दर्द था। 19 अगस्त को वह भाई बालमुकुंद और बहन नंदिनी के साथ जिला अस्पताल ककोर दवा लेने गई थी।

घर लौटने के बाद उसने मां बालेश्वरी से तबीयत ठीक न होने और कैंसर होने की आशंका जताई थी।

उसी दिन शाम करीब छह बजे वह घर से चली गई। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन पता नहीं चला।

शनिवार को गांव के बाहर कुएं में शव दिखाई देने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।

प्रभारी निरीक्षक रमेश सिंह ने बताया कि परिजनों ने किसी अनहोनी की आशंका नहीं जताई है।

प्रथम दृष्टया बीमारी की आशंका से परेशान होकर आत्महत्या किए जाने की बात सामने आ रही है।

मौत के वास्तविक कारण की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगी। संध्या बीए तक पढ़ी थी।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *