आज की ताजा खबर

एडी बेसिक ने उच्च प्राथमिक विद्यालय सिरसिया व एफएनएल प्रशिक्षण का किया निरीक्षण

top-news

श्रावस्ती। एडी बेसिक देवीपाटन मंडल गोंडा राम सागर पति ने शनिवार को उच्च प्राथमिक विद्यालय सिरसिया का निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने विद्यालय की शैक्षिक एवं भौतिक व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा शिक्षकों और विद्यार्थियों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की।निरीक्षण के बाद एडी बेसिक ने ब्लॉक संसाधन केंद्र सिरसिया में संचालित पांच दिवसीय एफएनएल (फाउंडेशनल लिटरेसी एंड न्यूमरेसी) प्रशिक्षण का भी निरीक्षण किया।


उन्होंने प्रशिक्षण के लिए संचालित दोनों कक्षों में पहुंचकर प्रशिक्षण गतिविधियों, शिक्षण सामग्री और प्रशिक्षणार्थियों की सहभागिता का अवलोकन किया।एडी बेसिक ने प्रशिक्षणार्थियों से प्रशिक्षण के दौरान कराई जा रही गतिविधियों और एफएनएल के उद्देश्यों के संबंध में जानकारी ली।

उन्होंने कहा कि बच्चों में बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान विकसित करने के लिए प्रशिक्षण में प्राप्त सीख को विद्यालय स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू किया जाना आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि एफएनएल के माध्यम से बच्चों की बुनियादी शैक्षिक दक्षताओं को मजबूत करना शिक्षा व्यवस्था की महत्वपूर्ण प्राथमिकता है।

प्रशिक्षण को गंभीरता से लेते हुए कक्षा-कक्ष में गतिविधि आधारित एवं प्रभावी शिक्षण को बढ़ावा देने के निर्देश भी दिए।

इस दौरान रामकुमार यादव, नरेंद्र सिंह, दिवाकर, संतोष सोनी एवं राहुल गुप्ता सहित कार्यालय स्टाफ मौजूद रहा।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *