आज की ताजा खबर

लाखों का बस अड्डा, डग्गामार वाहनों का कब्जा

top-news

श्रावस्ती। इकौना और गिलौला कस्बे में परिवहन निगम के बस अड्डे बनाए गए हैं, लेकिन इन बस अड्डों पर नियमित रूप से निगम की बसें नहीं पहुंचतीं।

बौद्ध परिपथ से बसों का संचालन होने के कारण लाखों रुपये की लागत से बने ये बस अड्डे भी बदहाल होते जा रहे हैं।


स्थानीय लोगों का आरोप है कि बस अड्डों पर डग्गामार वाहनों का कब्जा है।जिला गठन के 29 वर्ष बाद भी परिवहन व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं होने से लोगों में नाराजगी है।

स्थानीय लोगों की मांग है कि श्रावस्ती में परिवहन निगम का स्थायी डिपो स्थापित करने के साथ ही इकौना, जमुनहा और सभी ब्लॉक मुख्यालयों से जिला मुख्यालय भिनगा के लिए नियमित सीधी बस सेवा शुरू की जाए, ताकि लोगों को डग्गामार वाहनों पर निर्भर न रहना पड़े।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *