आज की ताजा खबर

समाधान दिवस में डीएम-एसपी ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं

top-news

श्रावस्ती।थाना सिरसिया में शनिवार को जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग और पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी की अध्यक्षता में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि समाधान दिवस में आने वाली शिकायतों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।


उन्होंने कहा कि फरियादियों के साथ नम्रता से व्यवहार किया जाए और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना जाए। भूमि विवाद से जुड़े मामलों में राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम को मौके पर जाकर जांच करते हुए प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

डीएम ने विशेष रूप से बालिकाओं और महिलाओं से संबंधित शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने को कहा। उन्होंने अधिकारियों से शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी ने थानाध्यक्ष को निर्देश दिया कि शिकायत मिलते ही मामले का संज्ञान लेकर तत्काल मौके पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाए।

साथ ही शिकायत के निस्तारण के बाद फरियादी को फोन के माध्यम से इसकी जानकारी भी दी जाए।

उन्होंने कहा कि शासन की जीरो टॉलरेंस नीति के अनुरूप लोगों को समयबद्ध न्याय दिलाना पुलिस की प्राथमिकता है।इस मौके पर सीओ भिनगा भरत पासवान, थानाध्यक्ष सिरसिया सौरभ सिंह, नायब तहसीलदार शुभम तिवारी समेत राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *