आज की ताजा खबर
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
महराजगंज: श्रावण मास की तैयारियों का डीआईजी ने लिया जायजा, पंचमुखी शिव मंदिर इटहिया का किया निरीक्षण
दुष्कर्म व नेपाल ले जाकर बेचने की साजिश का आरोप, पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार
करोड़ों खर्च, फिर भी शुद्ध पेयजल से वंचित ग्रामीण; चार साल बाद भी अधूरी पड़ी जल जीवन मिशन की योजनाएं
Lucknow Cyber Fraud: फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 119 गिरफ्तार, 250 करोड़ की ठगी का खुलासा | UP News
बेटी के जन्म पर महाराजा भवन में मना 'लक्ष्मी उत्सव', लड्डू महाराज ने नातिन के चरण माथे लगाकर की पूजा
लोहिया पार्क में योग की गूंज, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सैकड़ों योग साधकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
GSVM मेडिकल कॉलेज में खुलेगी AI आधारित लो विजन यूनिट, धुंधली दृष्टि वाले मरीजों को मिलेगा बड़ा सहारा
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
थाना समाधान दिवस में डीएम-एसपी ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
- दैनिक लोक भारती
- 22 Aug, 2026
सहायल थाने में पहुंचे दूर-दराज से फरियादी, राजस्व और पुलिस से जुड़े मामलों में मौके पर जांच के आदेश
रोहित अवस्थी
औरैया। थाना समाधान दिवस के अवसर पर शनिवार को जिलाधिकारी बृजेश कुमार और पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने सहायल थाने पहुंचकर दूर-दराज से आए फरियादियों की समस्याएं सुनीं। अधिकारियों ने एक-एक कर फरियादियों से उनकी शिकायतों की जानकारी ली और उनके आवेदन पत्र संबंधित अधिकारियों को सौंपते हुए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जन शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक शिकायत का प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाना चाहिए, ताकि फरियादियों को बार-बार अधिकारियों के चक्कर न लगाने पड़ें।
राजस्व-पुलिस मामलों में संयुक्त जांच के निर्देश
डीएम ने थानाध्यक्ष और संबंधित लेखपाल को निर्देशित किया कि जिन मामलों में मौके पर जांच की आवश्यकता है, उनमें अधिकारी और कर्मचारी स्वयं मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लें। खासकर राजस्व और पुलिस विभाग से जुड़े मामलों में दोनों विभाग आपसी समन्वय स्थापित कर कार्रवाई करें और प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करें।
उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में केवल औपचारिकता पूरी न की जाए, बल्कि मौके की वास्तविक स्थिति की जांच कर निष्पक्ष कार्रवाई की जाए। इससे फरियादियों को समय से न्याय मिलने के साथ-साथ विवादों को भी आगे बढ़ने से रोका जा सकेगा।
लापरवाही पर होगी कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि समाधान दिवस में प्राप्त प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लिया जाए। शिकायतों का नियमानुसार परीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई की जाए और किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए।
एसपी ने कहा कि पुलिस के पास अपनी समस्या लेकर आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की बात गंभीरता से सुनी जानी चाहिए। शिकायतों के निस्तारण में अनावश्यक देरी से लोगों में असंतोष पैदा होता है, इसलिए संबंधित अधिकारी निर्धारित प्रक्रिया के तहत मामलों को समय से निस्तारित करें।
समाधान दिवस के दौरान अधिकारियों ने फरियादियों को उनकी शिकायतों पर नियमानुसार कार्रवाई का भरोसा दिलाया। मौके पर नायब तहसीलदार बिधूना, थानाध्यक्ष, लेखपाल समेत संबंधित विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







