आज की ताजा खबर

डीएम के मार्गदर्शन, सहयोग एवं सकारात्मक पहल से पूर्ण हो सका नगर का विकास कार्य-राजनेति कश्यप

top-news

जनहित के कार्यों व नगर का विकास पहली प्राथमिकता एवं नगर वासियों की अपेक्षाओं पर खरा उतरना ही मेरा निरंतर संकल्प है।

नगर अध्यक्ष ने वर्षों से लंबित पड़े नगर के विकास कार्यों को लेकर डीएम से की थी मुलाकात

मोहम्मद नईम 

कुशीनगर। नगर पंचायत सुकरौली अध्यक्ष राजनेति कश्यप द्वारा बीती शुक्रवार की देर शाम नगर पंचायत मैं वर्षों  से किसी कारण वश लंबित पड़े विकास से संबंधित कार्यों को लेकर जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर से मुलाकात कर नगर के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण कार्य के संबंध में चर्चा किया गया था।

इसके बाद डीएम ने संज्ञान लेते हुए नगर के विकास से संबंधित महत्वपूर्ण कार्य को कराने आ रही समस्याओं का समाधान किया गया जिस के बाद उक्त लंबित पड़े महत्वपूर्ण कार्य को फोन किया जा सका।

नगर पंचायत अध्यक्ष सुकरौली राजनेति कश्यप ने कहा कि जिलाधिकारी के मार्गदर्शन, सहयोग एवं सकारात्मक पहल  कार्य पूर्ण हो सका। जिसको लेकर अध्यक्ष द्वारा डीएम का आभार व्यक्त व्यक्त किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देते हुए नगर के विकास और नगरवासियों की अपेक्षाओं पर खरा उतरना ही मेरा निरंतर संकल्प है।

साथ ही उन्होंने कहा कि मैं जनसेवा ही संकल्प, विकास ही लक्ष्य की धारणा से नगर का विकास कार्य निरंतर करता रहता हूं जिससे नगर वासियों को मूलभूत सुविधाओं को लेकर किसी प्रकार की परेशानियों का सामना न करना पड़े।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *