आज की ताजा खबर

8 वर्षीय मासूम बच्ची से अश्लील हरकत, आरोपी फरार ।

top-news

आरिफ सिद्दीकी , फरीद अंसारी

मीरानपुर कटरा !शाहजहाँपुर I थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक ग्राम में 8 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद से ही आरोपी मौके से फरार है।

पीड़ित परिवार द्वारा पुलिस को दी गई शिकायत (तहरीर) के अनुसार, घटना 22 अगस्त 2026 की दोपहर लगभग 1:30 बजे की है। 8 वर्षीय बच्ची अपनी नानी के घर से अपने घर आ रही थी।


इसी दौरान रास्ते में गांव के ही रहने वाले एक युवक ने उसे रोक लिया। आरोप है कि आरोपी ने बच्ची को दबोच लिया और उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा।

बच्ची किसी तरह आरोपी के चंगुल से छूटकर रोते हुए अपने घर पहुंची और परिजनों को पूरी आपबीती सुनाई। जब परिजन मामले की जानकारी लेने आरोपी के घर पहुंचे, तो आरोपी और उसके परिजनों ने पीड़िता के परिवार के साथ गाली-गलौज की और मारपीट पर उतारू हो गए।

परिजनों ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी मौके से फरार हो गया। पीड़िता के पिता ने थाने में आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई और प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है।

​पुलिस ने शिकायत पत्र प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश की जा रही है।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *