आज की ताजा खबर

महिलाओं द्वारा चप्पलों से पीटा गया मनचला युवक,छेड़खानी के दौरान महिला ने परिजनों को की कॉल

top-news

चौबेपुर स्टेशन में परिजनों ने मनचले युवक की जमकर की पिटाई

संजीव शुक्ला

कानपुर  नगरI कानपुर के चौबेपुर क्षेत्र में ट्रेन यात्रा के दौरान मनचले युवक द्वारा छेड़खानी व आरोपी की पिटाई का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

घटना कानपुर से चौबेपुर ट्रेन से लौट रही एक युवती और उसकी भाभी के साथ  छेड़छाड़ की है।

बताया जाता है कि ट्रेन में चौबेपुर का ही एक आरोपी युवक लगातार छेड़खानी कर रहा था।


महिलाओं ने ट्रेन में तुरंत विरोध न करते हुए समझदारी दिखाई और फोन के जरिए अपने परिजनों को आरोपी की करतूत की जानकारी दे दी।

 सूचना मिलने के बाद परिजन चौबेपुर स्टेशन पहुंच पहले गए और जैसे ही ट्रेन स्टेशन पर आकर रुकी तथा महिलाएं नीचे उतरीं, परिजनों ने आरोपी युवक को दबोच लिया।

इसके बाद पीड़िता और उसकी भाभी ने स्टेशन पर ही युवक की चप्पलों से पिटाई कर दी। मौके पर मौजूद लोगों ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया, जो अब वायरल है।

प्रकरण के संबंध मेएसीपी बिल्हौर अंकित कुमार ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मामले में शामिल दूसरे आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि मामले की आगे की जांच के आधार पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *