आज की ताजा खबर

सरसौल में खाद्य प्रसंस्करण प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न, मुख्यमंत्री ग्राम स्वरोजगार योजना के तहत किसानों को मिला प्रशिक्षण

top-news

 नरवल। सरसौल कस्बे में मुख्यमंत्री खाद्य प्रसंस्करण ग्राम स्वरोजगार योजना के अंतर्गत आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुक्रवार दोपहर तीन बजे संपन्न हो गया खाद्य प्रसंस्करण उत्तर प्रदेश की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विनय मिश्रा ने महिला और पुरुष किसानों को खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में स्वरोजगार के अवसरों की जानकारी दी।

 इस दो दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान किसानों को खाद्य प्रसंस्करण से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों उत्पाद तैयार करने और स्वरोजगार के माध्यम से आय बढ़ाने के तरीकों के बारे में विस्तार से जागरूक किया गया I


प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य किसानों को कृषि उत्पादों के प्रसंस्करण के लिए प्रेरित करना और उन्हें रोजगार के नए अवसरों से जोड़ना था राजकीय फल संरक्षण केंद्र कानपुर के इंचार्ज कमलेश बाबू मिश्रा ने प्रशिक्षणार्थियों को खाद्य प्रसंस्करण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की I

उन्होंने किसानों को योजना के लाभ प्रशिक्षण की उपयोगिता और खाद्य उत्पादों को प्रसंस्कृत करके बेहतर आमदनी प्राप्त करने के तरीकों के बारे में बताया प्रशिक्षण पूरा होने के बाद कार्यक्रम में शामिल सभी तीस लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए प्रमाण पत्र प्राप्त करने के बाद लाभार्थियों ने इस प्रशिक्षण को अत्यंत उपयोगी बताया।

इस अवसर पर रानू शुक्ला डायनमिक किसान फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड के डायरेक्टर रामशंकर तिवारी, सुमनलता आईडीएफ, राजेश त्रिपाठी, नरायनपुर के प्रधान पति उमेश गुप्ता, हरेंद्र त्रिपाठी, रुद्रराम, जितेंद्र, शिवम डीआरपी, प्रखर, सुनीता और सरस्वती सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *