आज की ताजा खबर

प्रेमी के साथ शादी शुदा महिला ने खाया जहर,गंभीर हालत में दोनों को कानपुर में कराया गया भर्ती

top-news

नरवल। जनपद कानपुर नगर के घाटमपुर में एक महिला और युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया दोनों की हालत बिगड़ने पर युवक ने अपने परिजनों को फोन कर जानकारी दी युवक के परिजन उसे निजी वाहन से कानपुर ले गए वहीं खेत में मौजूद महिला की जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस को दी।

पुलिस ने महिला को एंबुलेंस से घाटमपुर सीएचसी पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने कानपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया घटना घाटमपुर थाना क्षेत्र के फरीदपुर गांव के किनारे की है ग्रामीणों के अनुसार महिला शादी शुदा है और गांव के ही युवक के साथ उसका दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा है I


दोपहर लगभग ग्यारह बजे दोनों गांव के ही खेत पहुंचे और जहरीला पदार्थ खा लिया इसके बाद दोनों की तबीयत बिगड़ने लगी तो युवक ने अपने घर पर फोन किया मौके पर युवक के परिजन पहुंचे और उसे कानपुर के निजी अस्पताल में ले गए I

वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को एंबुलेंस की मदद से महिला को घाटमपुर सीएचसी पहुंचाया यहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया हालत गंभीर होने पर उसे कानपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया पुलिस दोनों के बीच संबंध और घटना के पीछे की वजह समेत पूरे मामले की जानकारी जुटा रही है पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही घटना की सही वजह स्पष्ट हो सकेगी मामले से जुड़े लोगों से पूछ-ताछ की जा रही है।

घाटमपुर एसीपी कृष्ण कांत ने बताया कि युवक और महिला के जहरीला पदार्थ खाने की सूचना मिली थी युवक को परिवार के लोग कानपुर ले गए हैं जबकि महिला को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया है जहां पर उसका इलाज जारी है मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *